{"_id":"26fef7f1406e001c1f36b2b2824704b9","slug":"bsp-membership-campaign-will-operate-soon","type":"story","status":"publish","title_hn":"बसपा जल्द चलाएगी सदस्यता अभियान ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बसपा जल्द चलाएगी सदस्यता अभियान
अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Thu, 19 Dec 2013 11:15 PM IST
विज्ञापन
लोकसभा चुनाव की तैयारी और सदस्यता अभियान चलाने के लिए वीरवार को सेक्टर सात में बहुजन समाज पार्टी की बैठक हुई।
विज्ञापन
बैठक की अध्यक्षता प्रदेश संयोजक हाफिज अनवर उल हक ने की। बैठक में मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए हक ने कहा कि वे चुनाव की तैयारी में जुट जाएं।
युवाओं की भागीदारी बढ़ाने के लिए बसपा जल्द ही सदस्यता अभियान चलाएगी। हक ने वर्करों का उत्साह बढ़ाते हुए कहा कि लोगों का रुझान तेजी से बसपा की और बढ़ रहा है और चंडीगढ़ सीट से लोकसभा प्रत्याशी जन्नत जहां की जीत तय है।
उन्होंने दावा किया कि पार्टी प्रत्याशी जन्नत जहां को हर वर्ग का समर्थन मिल रहा है और लोकसभा चुनाव में बसपा विरोधियों पर भारी पड़ेगी। बैठक में बसपा के मुख्य महासचिव संजीव बब्बर, साजिद अली समेत अन्य नेता उपस्थित थे।
विज्ञापन