स्लो नेट से दुखी यूजर्स के लिए BSNL का नया धमाका
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोबाइल पर स्लो इंटरनेट से तंग आ चुके लोगों के लिए ये खबर चेहरे पर खुशी ला सकती है। जी हां, अब नेटवर्क के स्लो स्पीड़ से जल्द ही छुटकारा मिलेगा और तेज स्पीड के साथ पल भर में नेट सर्फिंग से लेकर डाउनलोडिंग आसानी से होगी। दरअसल अगले साल तक प्रदेश में सरकारी 4जी इंटरनेट सेवा दस्तक दे सकती है।
बीएसएनएल ने इसके लिए बाकायदा तैयारियां शुरू कर दी हैं। अधिकारियों की मानें तो इस स्पीड के साथ कस्टमर की जेब पर ज्यादा बोझ भी नहीं पड़ेगा। इसकेपीछे निजी कंपनियों से प्रतिस्पर्धा बड़ा कारण माना जा रहा है।
इसकी पुष्टि खुद बीएसएनएल केजीएम एसपी त्रिपाठी ने भी की है। बताया गया है कि बीएसएनएल ने 4जी सेवा के लिए बाकायदा टावरों की संभावित लोकेशन तक खंगालनी शुरू कर दी है।
75 से 100 एमबीपीएस तक जाएगी नेट की स्पीड
अधिकारियों की मानें तो 4जी सेवा शुरू होने पर इंटरनेट की अभी तक की सबसे तेज सेवा प्रदेश वासियों को मिलेगी। बीएसएनएल के रोहतक रेंज के जीएम एसपी त्रिपाठी ने बताया कि पहले चरण में ही इंटरनेट की स्पीड 75 एमबीपीएस से लेकर 100 एमबीपीएस तक जाएगी।
निजी कंपनियों से प्रतिस्पर्धा तय करेगी रेट: हालांकि 4 जी इंटरनेट सेवा काफी महंगी होती है लेकिन देश में मोबाइल कंपनियों में इस गलाकाट प्रतियोगिता के चलते ग्राहकों को इसका लाभ मिलेगा। ऐसे में निजी कंपनियों से प्रतिस्पर्धा ही बीएसएनएल द्वारा दी जाने वाली 4जी सेवा केरेट निर्धारित करेगी।
एसपी त्रिपाठी, जीएम, बीएसएनएल, रोहतक रेंज ने बताया कि हम प्रदेश में 4जी इंटरनेट सेवा देने के ओर अग्रसर हैं। तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। उम्मीद है कि अगले साल तक प्रदेश में सरकारी 4जी सेवा शुरू हो जाएगी।