{"_id":"64377904fe5f87af900b4f17","slug":"bsf-soldiers-deployed-on-international-border-fired-at-drone-heroin-recovered-from-fazilka-2023-04-13","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Punjab News: पंजाब में ड्रोन ने फेंकी हेरोइन की बड़ी खेप, BSF जवानों की फायरिंग के बाद पाकिस्तान लौटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Punjab News: पंजाब में ड्रोन ने फेंकी हेरोइन की बड़ी खेप, BSF जवानों की फायरिंग के बाद पाकिस्तान लौटा
Thu, 13 Apr 2023 09:07 AM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, फिराेजपुर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, फिराेजपुर (पंजाब)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Thu, 13 Apr 2023 09:07 AM IST
सार
तलाशी के दौरान गांव के पास एक खेत से 4.560 किलोग्राम हेरोइन (2 बड़ी पैकिंग में 4 पैकेट) बरामद की गई। तलाश जारी है। बीएसएफ पंजाब फ्रंटियर ने यह जानकारी दी।
विज्ञापन
खेत से हेरोइन बरामद।
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब में बुधवार रात को हेरोइन की खेप फेंककर पाकिस्तान लौट रहे ड्रोन पर बीएसएफ ताबड़तोड़ गोलियां दागीं लेकिन ड्रोन पाकिस्तान में प्रवेश कर गया। गुरुवार सुबह बीएसएफ को सर्च अभियान के दौरान गांव महिरखेवा मानसा (फाजिल्का) से हेरोइन के चार बड़े पैकेट मिले। इनका वजन चार किलो 560 ग्राम आंका गया है।
विज्ञापन
बता दें कि फाजिल्का पुलिस ने बुधवार को ही 36.915 किलो हेरोइन समेत गांव लालो वाली से चार तस्करों को गिरफ्तार किया था। गेहूं की फसल कटने का समय है। बॉर्डर के आसपास गेहूं की फसल की आड़ में दोनों देशों के तस्कर हेरोइन व हथियारों की तस्करी करते हैं। यही वजह है कि इन दिनों हेरोइन की खेप पाकिस्तान से भारत भेजी जा रही है।
विज्ञापन
बुधवार की रात पाकिस्तान से हेरोइन की खेप लेकर आया ड्रोन सीमांत गांव महिरखेवा मानसा के क्षेत्र में हेरोइन के चार बड़े पैकेट फेंक गया। जब ड्रोन हेरोइन की खेप फेंककर पाकिस्तान लौट रहा था तो गश्त कर रहे बीएसएफ जवानों की नजर उस पर पड़ी और ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू की। ड्रोन काफी ऊंचाई पर था। यही वजह थी कि सटीक निशाना नहीं लगा।
विज्ञापन
ड्रोन सुरक्षित पाकिस्तान लौट गया। गुरुवार सुबह बीएसएफ जवानों ने सर्च अभियान शुरू किया तो फाजिल्का के गांव महिरखेवा मानसा के खेतों से हेरोइन के चार बड़े पैकेट मिले हैं। यह एक सफेद कपड़े में पीले रंग की रस्सी से बंधे थे। इन्हें खोलकर देखा तो ये काली टेप से लिपटे थे। वजन करने पर चार किलो 560 ग्राम हेरोइन बरामद हुई है। खेत के मालिक से सीमा सुरक्षा बल के जवान पूछताछ कर रहे हैं।