फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   BSF responsible for pathankot terror attack, says badal

पठानकोट आतंकी हमले के लिए BSF जिम्मेदार: बादल

Mon, 04 Jan 2016 09:55 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पठानकोट(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, पठानकोट(पंजाब) Updated Mon, 04 Jan 2016 09:55 AM IST
विज्ञापन
BSF responsible for pathankot terror attack, says badal

पंजाब के डिप्टी सीएम सुखबीर बादल ने पठानकोट आतंकी हमले के लिए बीएसएफ को जिम्मेदार ठहराते हुए अपनी सरकार की पीठ थपथपाई। दरअसल डिप्टी सीएम सुखबीर बादल को चार दिन बाद भी नहीं पता कि आतंकवादी सरहद पार से पंजाब के बार्डर को क्रास कर आए या फिर सांबा से।

विज्ञापन


वह रविवार को पठानकोट आए और अपनी पुलिस की पीठ थपथपाकर सीमा सुरक्षा बल के जवानों और काम में खामियां निकालकर चले गए। ये हालात तब हैं जब सूबे का गृह विभाग भी डिप्टी सीएम के पास ही है।
विज्ञापन


उन्होंने एसपी सलविंदर सिंह के संदिग्ध होने तक के सवालों पर सकारात्मक जवाब दिया कि अगर वह न होते क्या हमको आतंकवादियों का इनपुट मिलता। अगर सलविंदर सिंह से इनपुट मिला तो तत्काल केंद्रीय खुफिया एजेंसियों के अलावा केंद्रीय गृह मंत्रालय को इसकी जानकारी विधिवत रूप से भेजी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


डिप्टी सीएम सुखबीर बादल ने कहा कि यह हमारा ही इनपुट है कि केंद्रीय एजेंसियों ने तत्काल एनएसजी को पठानकोट भेजा और हमने पंजाब को एक बड़ा नुकसान होने से बचा लिया।

कहा, पाकिस्तान सीमा पर सीमा सुरक्षा बल मुस्तैद नहीं

BSF responsible for pathankot terror attack, says badal

डिप्टी सीएम ने कहा कि पंजाब से सटी पाकिस्तान सीमा पर सीमा सुरक्षा बल उतना मुस्तैद नहीं है, जितना जेएंडके में पाकिस्तान बार्डर पर है। इसलिए केंद्रीय गृह मंत्रालय को एक पत्र लिखा जाएगा कि पंजाब से सटी पाकिस्तान सीमा पर बीएसएफ के जवानों की संख्या में इजाफा किया जाए और सुरक्षा तंत्र मजबूत किया जाए।

आतंकवादी पंजाब बार्डर से आए थे के सवाल पर सुखबीर ने कहा कि इस बारे में उनको पता नहीं है। 30 नवंबर को बीएसएफ के आईजी अनिल पालीवाल ने दावा किया था कि दीनानगर अटैक में आतंकवादी पंजाब के बमियाल बार्डर से नहीं आए थे। इस पर भी सुखबीर कोई जवाब नहीं दे पाए। उन्होंने कहा कि हमारी मांग तो यह है कि इलाका संवेदनशील है, इसमें सख्ती की जाए।

डिप्टी सीएम ने कहा कि पठानकोट इलाके में एक अतिरिक्त पुलिस लाइन तैयार की जाएगी, इसके अलावा कमांडों की बटालियन, स्वैट टीम को तैनात किया जाएगा।

टीमों को सीसीटीवी कैमरे से लेकर सारे आधुनिक डिवाइस दिए जाएंगे। डिप्टी सीएम ने कहा कि उनको अभी यही जानकारी है कि आतंकवादी छह थे, जिसमें से दो जिंदा हैं और एयरबेस के अंदर हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed