फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   BSF Recovered Pakistani Boat in Firozpur of Punjab

बीएसएफ ने पकड़ी सतलुज दरिया से आई पाकिस्तानी नाव, जवानों ने चलाया तलाशी अभियान

Sun, 10 Feb 2019 05:02 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजपुर(पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजपुर(पंजाब) Published by: Vikas Kumar Updated Sun, 10 Feb 2019 05:02 PM IST
विज्ञापन
BSF Recovered Pakistani Boat in Firozpur of Punjab
पाकिस्तानी नाव
बीएसएफ ने सतलुज दरिया के जरिए आई पाकिस्तान की नाव को पल्ला मेघा गांव से बरामद की है, जहां कई तस्कर सक्रिय हैं। अब जवान पूरे इलाके को खंगालने में जुटे हैं। यह गांव नशे की सप्लाई और तस्करों के नाम से जाना जाता है।
विज्ञापन


गौरतलब है कि पिछले साल भी सीमांत गांव से गुजरने वाले सतलुज दरिया से चार पाक नाव मिली थीं, लेकिन बीएसएफ और खुफिया एजेंसी अब तक यह सुराग नहीं लगा पाई हैं कि पाकिस्तान से नाव भारतीय क्षेत्र में कौन लेकर आता है।
विज्ञापन


खुफिया सूत्रों के मुताबिक, वसंत पंचमी की सुबह बीएसएफ बटालियन 136 के जवान बीओपी मोहम्मदीवाला के पास फेंसिंग के साथ-साथ गश्त कर रहे थे। इस दौरान सीमांत गांव पल्ला मेघा के पास से गुजरने वाले सतलुज दरिया में पड़ी लकड़ी की एक पुरानी पाक नाव नजर आई। नाव की लंबाई करीब 15 फुट है। सूत्रों का कहना है जिस पल्ला मेघा गांव के पास पाक नाव मिली है, वहां पर कई तस्कर सक्रिय हैं जिनके संबंध पाक तस्करों से हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुछ दिनों पहले ही काउंटर इंटेलीजेंस ने पाक से पांच किलो हेरोइन मंगवाने के आरोप में एक तस्कर को काबू किया है, उसका भी उक्त गांव से संबंध था। काउंटर इंटेलीजेंस को कुछ माह पहले सीमांत गांव टिंडी वाला से पाक नाव मिली थी। वहीं, जिस जगह पाक नाव मिली थी, वहां से कुछ लोगों के पांव के निशान भी मिले थे। नाव में भी उसी पांव के निशान थे। खुफिया एजेंसी उन लोगों के बारे में सुराग नहीं लगा पाई वे कौन लोग थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed