फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   BSF jawans shot down a drone in Amritsar of Punjab

BSF ने गिराया ड्रोन: अमृतसर में भारतीय सीमा में घुसते ही किया ढेर, 12 किलो है वजन, सर्च अभियान जारी

Mon, 17 Oct 2022 01:49 AM IST
ajay kumar एएनआई/डिजिटल डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
एएनआई/डिजिटल डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Mon, 17 Oct 2022 01:49 AM IST
सार

पिछले नौ महीनों में पाकिस्तान से भारतीय क्षेत्र में 191 ड्रोन ने अवैध प्रवेश की कोशिश की है। इससे देश में आंतरिक सुरक्षा के मामले में बड़ी चिंता सामने आई।

विज्ञापन
BSF jawans shot down a drone in Amritsar of Punjab
बीएसएफ ने मार गिराया ड्रोन। - फोटो : एएनआई

विस्तार

पंजाब के अमृतसर में एक बार फिर सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जवानों ने एक ड्रोन को गिराया है। बीएसएफ ने यह ऑक्टा-कॉप्टर रानिया सीमा निगरानी चौकी क्षेत्र में मार गिराया है। 

विज्ञापन


इस सीमा पर पिछले तीन दिनों में इस तरह की यह दूसरी घटना है। 12 किलो वजनी पाकिस्तानी ड्रोन से हेरोइन के दो पैकेट भी बरामद हुए हैं। देर रात तक बीएसएफ व पुलिस का आसपास के क्षेत्रों में सर्च अभियान जारी था। अधिकारियों को संदेह है कि पाकिस्तानी तस्करों ने शायद इसके जरिए हथियार भेजने का भी प्रयास किया हो।
विज्ञापन


बीएसएफ प्रवक्ता के मुताबिक बीएसएफ की 22 बटालियन के जवान रविवार रात सवा नौ बजे अमृतसर सेक्टर में भारत-पाक सीमा स्थित बीओपी रानियां इलाका में गश्त कर रहे थे। इसी दौरान उन्होंने पाकिस्तान की ओर से एक ड्रोन को भारतीय क्षेत्र में घुसने की आवाज सुनी तो उस दिशा में फायरिंग कर उसे मार गिराया। ड्रोन के नीचे एक हरे रंग का एनके स्पोर्ट्स कंपनी का पैकेट था। इसके अंदर से हेरोइन के दो पैकेट बरामद किए गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले अमृतसर सेक्टर में ही 14 अक्तूबर को भारत-पाकिस्तान सीमा पर स्थित रमदास इलाके में बीएसएफ के जवानों ने पाकिस्तान से भारतीय क्षेत्र में घुसे ड्रोन को मार गिराया था।

वहीं 14 अक्तूबर को ही फिरोजपुर जिले के गांव न्यू गजनी वाला (दोना मत्तड़) इलाके में आसमान पर रात के समय ड्रोन मंडराते बीएसएफ जवानों ने देखा था। मगर फायरिंग के बाद यह ड्रोन पाकिस्तान लौट गया था।

नौ महीने में 191 बार ड्रोन से घुसपैठ की कोशिश
पिछले नौ महीनों में पाकिस्तान से भारतीय क्षेत्र में 191 ड्रोन ने अवैध प्रवेश की कोशिश की है। इससे देश में आंतरिक सुरक्षा के मामले में बड़ी चिंता सामने आई। केंद्र सरकार ने हाल ही में पाकिस्तान की ओर से इस तरह के अवैध प्रयासों से जुड़े इनपुट अंतरराष्ट्रीय सीमा पर तैनात सुरक्षा बलों से साझा किए हैं।

रिपोर्ट के मुताबिक, 191 ड्रोनों में से 171 पंजाब सेक्टर से भारतीय क्षेत्र में घुसे। वहीं 20 को जम्मू सेक्टर में देखा गया। इस साल 1 जनवरी से 15 सितंबर के बीच मार गिराए गए सात ड्रोनों में पंजाब के अमृतसर, फिरोजपुर और अबोहर क्षेत्रों में देखे गए थे।

इनपुट्स के अनुसार, पहला ड्रोन बीएसएफ ने 18 जनवरी को पंजाब के अमृतसर में हवेलियां बॉर्डर आउट पोस्ट (बीओपी) के पास मार गिराया था। बीएसएफ कर्मियों ने 13 फरवरी को भारतीय क्षेत्र में प्रवेश करने के तुरंत बाद एक और ड्रोन को फिर से मार गिराया। एक ड्रोन अमृतसर में भी देखा गया। बीएसएफ के जवानों ने 7 मार्च और 9 मार्च को फिरोजपुर के टीजे सिंह और अमृतसर के हवेलियां बीओपी में दो ड्रोन मार गिराए थे। 

बीएसएफ के जवानों ने 29 अप्रैल को अमृतसर में पुल मोरां बीओपी के पास एक ड्रोन को मार गिराया था। बीएसएफ के जवानों ने 8 मई को एक और ड्रोन को भी मार गिराया था, जब इसे अमृतसर में भरोपाल बीओपी के पास देखा गया था। बीएसएफ जवानों ने 26 जून को पंजाब के अबोहर क्षेत्र के झंगर बीओपी के पास ड्रोन मार गिराया था। 


पाकिस्तान से कब-कब आए हथियार
  • तीन जनवरी 2020 को तरनतारन में ड्रोन के माध्यम भेजी एके-47 राइफल।
  • एक अक्तूबर 2019 को बीएसएफ और एसटीएफ ने तीन लोगों को एके-47 व कारतूस के साथ पकड़ा।
  • सितंबर व अक्तूबर 2019 में ममदोट क्षेत्र से पांच एके47 राइफलें व गोला-बारूद पकड़ा था।
  • 13 सितंबर 2019 में अमृतसर से ट्रक में लदे हथियार पठानकोट पकड़े, जिसमें छह एके-56 राइफल, दो एके-47 राइफल, छह मैगजीन व 180 कारतूस पकड़े थे।
  • छह अक्तूबर 2011 को खेमकरण स्थित बीओपी जेएन मोहम्मद के पास चाइना की पिस्टल, दो मैगजीन व 14 कारतूस पकड़े
  • 24 अक्तूबर 2011 में फाजिल्का के सीमांत गांव हस्ताकलां में तस्कर से दो पिस्तौल, तीन मैगजीन व 40 कारतूस के अलावा 58 किलो हेरोइन पकड़ी थी।
  • चार फरवरी 2012 में अमरकोट स्थित बीओपी पल्लोपत्ती से एक पिस्टल, एक मैगजीन व आठ कारतूस पकड़े।
  • 12-09-2020--फिरोजपुर के ममदोट के अंतर्गत बीओपी न्यू गजनी वाला के पास फेंसिंग पार खेत में एक बैग मिला। बैग में एके-47 की तीन राइफलें, इसी राइफल की छह मैगजीन और 91 कारतूस, दो-एम की दो राइफलें, इस राइफल की चार मैगजीन और 57 कारतूस के अलावा दो पिस्तौल (चीन निर्मित), पिस्तौल की मैगजीन और 20 कारतूस बरामद हुए थे।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed