{"_id":"625fb532cac8dd58793b570d","slug":"bsf-jawans-caught-2-kg-heroin-and-weapons-from-attari-border-in-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीएसएफ को मिली बड़ी सफलता: पंजाब में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर दो किलो हेरोइन, एक पिस्तौल, 37 कारतूस बरामद की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीएसएफ को मिली बड़ी सफलता: पंजाब में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर दो किलो हेरोइन, एक पिस्तौल, 37 कारतूस बरामद की
Wed, 20 Apr 2022 12:57 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Wed, 20 Apr 2022 12:57 PM IST
सार
बीएसएफ जवानों ने एक खेत में पीपल के पेड़ के पास एक नीले रंग का लिफाफा देखा तो उसे अपने कब्जे में ले लिया। पैकेट को खोलकर उसकी जांच करने पर उसके अंदर हेरोइन के चार पैकेट, एक पिस्तौल और 37 कारतूस मिले।
विज्ञापन
बरामद हेरोइन व हथियार।
- फोटो : @BSF_Punjab
विस्तार
सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जवानों ने मंगलवार की शाम भारत-पाकिस्तान सीमा पर बाड़ के पार खेतों में एक पीपल के पेड़ के पास एक लिफाफे में दो किलो हेरोइन, एक पिस्तौल, एक मैग्जीन और 37 कारतूस बरामद किए हैं। जवानों ने बाड़ के पार खेतों में गेहूं की कटाई के दौरान सर्च अभियान चला हथियारों व हेरोइन की यह खेप पकड़ी है।
विज्ञापन
बाड़ पार खेतों में गेहूं की कटाई जारी है। यही वजह है कि बीएसएफ ने अपनी चौकसी बढ़ा दी है। वहीं केंद्रीय और पंजाब की खुफिया एजेंसियां भी सक्रिय हैं। बता दें कि बाड़ पार खेतों में इन दिनों गेहूं की कटाई का काम चल रहा है। पाकिस्तानी तस्कर इसका फायदा उठाने की फिराक में हैं। वह कभी हेरोइन तो कभी हथियार बाड़ के पार फेंक देते हैं ताकि भारत में बैठे उनके साथी तस्कर मौका मिलने पर यह खेप उठा सके।
विज्ञापन
मगर बीएसएफ ने सीमा पर निगरानी बढ़ा दी है और गेहूं काटने वाले किसानों की जाते और लौटते वक्त गहन जांच की जाती है। इस दौरान जवान किसानों पर कड़ी नजर भी रखते हैं। किसानों के लौटने के बाद बाड़ पार रोजाना सर्च अभियान भी चलाया जाता है। मंगलवार को किसान बाड़ पार खेतों में कटाई कर रहे थे और बीएसएफ के जवान उनकी निगरानी कर रहे थे। इस दौरान बीएसएफ जवानों ने एक खेत में पीपल के पेड़ के पास एक नीले रंग का लिफाफा देखा तो उसे अपने कब्जे में ले लिया। पैकेट को खोलकर उसकी जांच करने पर उसके अंदर हेरोइन के चार पैकेट, एक पिस्तौल और 37 कारतूस मिले।
विज्ञापन