फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   BSF jawan fired on Pakistani drone in Pathankot

पंजाब: पठानकोट में दिखा पाकिस्तानी ड्रोन, बीएसएफ जवानों ने की 15 राउंड फायरिंग

Fri, 22 Sep 2023 09:42 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, पठानकोट (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, पठानकोट (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Fri, 22 Sep 2023 09:42 PM IST
सार

सीमावर्ती इलाके में पिछले करीब एक माह में यह पाकिस्तानी तस्करों की चौथी नापक हरकत देखने को मिली है। 15 अगस्त से पहले फेंसिंग पार कर एक घुसपैठिया सीमावर्ती क्षेत्र में घुस आया था। उसे बीएसएफ जवानों ने मार गिराया था। इसके बाद पाकिस्तान से आया गुब्बारा भी मिला था।

विज्ञापन
BSF jawan fired on Pakistani drone in Pathankot
सीमा पर ड्रोन गतिविधि के बाद डेरों में जांच करते पुलिस और कमांडो। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

पाकिस्तानी तस्कर और आतंकवादी अपनी नापाक हरकतों से बाज नहीं आ रहे है। पठानकोट में बीती रात भी सीमावर्ती गांव बाड़मा जेतपुर में ड्रोन भेजने की कोशिश की। घटना रात करीब 11:30 बजे की है। जैसे ही बीएसएफ जवानों को ड्रोन एक्टिविटी दिखी तो उन्होंने फायरिंग शुरू कर दी। इसके बाद ड्रोन फिर से पाकिस्तान लौट गया। करीब 15 राउंड ड्रोन पर बीएसएफ के जवानों ने फायरिंग की।

विज्ञापन


ड्रोन की एक्टिविटी का पता चलते ही तुरंत स्थानीय पुलिस, बीएसएफ और घातक कमांडो सुबह से शाम तक गांव जेतपुर और इसके आसपास चप्पा-चप्पा खंगालने लगे लेकिन हाथ कुछ भी नहीं लगा। वहीं, आसपास के गुज्जरों के डेरों की तलाशी ली और उनके पहचान पत्रों की सूची भी अपने रिकॉर्ड में पुलिस ने दर्ज की। पुलिस को कोई संदिग्ध भी नहीं मिला है। वहीं, मामले के संबंध में न तो पुलिस और न ही किसी अन्य अधिकारी ने पुष्टि की है।

विज्ञापन

एक महीने में चौथी वारदात

सीमावर्ती इलाके में पिछले करीब एक माह में यह पाकिस्तानी तस्करों की चौथी नापक हरकत देखने को मिली है। 15 अगस्त से पहले फेंसिंग पार कर एक घुसपैठिया सीमावर्ती क्षेत्र में घुस आया था। उसे बीएसएफ जवानों ने मार गिराया था। इसके बाद पाकिस्तान से आया गुब्बारा भी मिला था। एक बार गुब्बारे के साथ उर्दू में लिखा कागज का टुकड़ा तस्करों ने भेजा था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed