गाड़ी से गिरकर बीएसएफ जवान की मौत, अब वायरल वीडियो ने उठाए कई सवाल
- सोशल मीडिया पर पहले डाले गए वीडियो में जवान ने बताया था जान को खतरा
- अलीगढ़ का रहने वाला था जवान, जातिवाद को लेकर गांव में हुई थी लड़ाई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बीएसएफ की 89 बटालियन के एक जवान की मंगलवार को गाड़ी से गिरकर मौत हो गई थी। हालांकि जवान के शव का पोस्टमार्टम करवा कर घर भेज दिया गया है लेकिन जवान की ओर से कुछ दिन पहले सोशल मीडिया पर अपलोड की गई वीडियो वायरल होने के बाद बीएसएफ ने पुलिस को मामले की जांच को लिखा है।
मृतक पूर्ण सिंह उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ के गांव मरहैला का रहने वाला था। कुछ दिन पहले अपलोड वीडियो में पूर्ण सिंह ने खुद की जान को खतरा बताया था। वायरल वीडियो में जवान कहता नजर आ रहा है- 'मैं बीएसएफ की 89 बटालियन का जवान बोल रहा हूं। मुझे मां-बाप से मिलने की बहुत इच्छा हो रही है। मुझे मारने का पूरा प्लान बना लिया गया है'। वहीं यह भी पता चला कि उक्त जवान का पिछले दिनों छुट्टी के दौरान अपने गांव में झगड़ा हुआ था।
यह भी पढ़ें- इन एप से रहें सावधान! पुलिस को जारी करनी पड़ी एडवाइजरी, वरना बैंक खाता हो जाएगा खाली
ड्यूटी पर वापस आने के बाद ग्रामीणों ने जवान के परिजनों के साथ मारपीट भी की थी। इससे जवान काफी तनाव में था। पूर्ण सिंह बीएसएफ की 89 बटालियन हेडक्वार्टर शिकार माछियां में स्वीपर की ड्यूटी पर तैनात था। मार्च में ही वह एक महीने की छुट्टी काटकर लौटा था और परिवार के झगड़े के कारण दोबारा छुट्टी मांग रहा था। हालांकि छुट्टी मंजूरी के वक्त उसने मना कर दिया।
मंगलवार दोपहर करीब एक बजे पूर्ण सिंह बीएसएफ जवानों के साथ गाड़ी में बटालियन के हेडक्वार्टर आ रहा था तो नींद का झोंका आने से वह गाड़ी से नीचे गिर गया। इससे उसके सिर पर गहरी चोट आई। उसे मेडिकल कॉलेज भेजा गया लेकिन उसकी मौत हो गई। वहीं वायरल वीडियो के संबंध में डीआईजी राजेश शर्मा ने कहा कि पुलिस को पूर्ण सिंह के सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो की जांच सौंप दी गई है। इसके अलावा उसके माता-पिता के साथ झगड़ा करने वालों के खिलाफ कार्रवाई के लिए डीसी व एसएसपी को लिखा गया है। उन्होंने बताया कि बीएसएफ ने उसे छुट्टी लेने के लिए कहा था लेकिन उसने मना कर दिया था।