फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   BSF in an encounter seized 47 Kgs of heroin along with arms and ammunition from Chandu Wadala post in Gurdaspur

नापाक कोशिश: गुरदासपुर में बीएसएफ और पाक तस्करों के बीच फायरिंग, एक जवान घायल, नशा-हथियार बरामद

Fri, 28 Jan 2022 09:58 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, गुरदासपुर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, गुरदासपुर (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Fri, 28 Jan 2022 09:58 AM IST
सार

सीमा सुरक्षा बल के अधिकारियों ने बताया कि बीएसएफ के जवानों ने पाकिस्तानी तस्करों के प्रयास को विफल किया और पीले प्लास्टिक से ढके 47 पैकेट हेरोइन, 7 पैकेट अफीम, 44 राउंड 0.30 कैलिबर, 1 चीनी पिस्तौल 2 मैगजीन, एक बेरेटा पिस्तौल, एके 47 की 4 मैगजीन जब्त किए। 
 

विज्ञापन
BSF in an encounter seized 47 Kgs of heroin along with arms and ammunition from Chandu Wadala post in Gurdaspur
बॉर्डर से बरामद सामान। - फोटो : ANI

विस्तार

अंतरराष्ट्रीय भारत-पाक सीमा पर स्थित डेरा बाबा नानक सेक्टर में चंदू वडाला पोस्ट के पास शुक्रवार सुबह पाकिस्तानी तस्करों और बीएसएफ के जवानों में हुई मुठभेड़ में बीएसएफ का एक जवान गंभीर घायल हो गया। जवान को उपचार के लिए अमृतसर शिफ्ट कर दिया गया है, जहां उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है।  

विज्ञापन


इसी के साथ बीएसएफ के जवानों ने एक बड़ी अंतरराष्ट्रीय तस्करी को विफल किया है। बीएसएफ को सर्च के दौरान 57.90 किलो हेरोइन, एक किलो 170 ग्राम अफीम, 2 पिस्तौल सहित भारी मात्रा में कारतूस मिले हैं। तस्करी के लिए एक पाइप का इस्तेमाल किया गया। बीएसएफ के डीआईजी प्रभाकर जोशी ने बताया कि 89 बटालियन के हेड कांस्टेबल ज्ञान सिंह यादव ने शुक्रवार सुबह सवा पांच बजे पाकिस्तानी तस्करों की ओर से संदिग्ध हरकत दर्ज की। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

कुछ लोग भारत की सीमा में घुसने की कोशिश कर रहे थे। ज्ञान सिंह ने तुरंत उस तरफ फायरिंग कर दी। पाकिस्तानी तस्करों की ओर से भी फायरिंग की गई, जिसमें ज्ञान सिंह यादव के सिर व हाथ पर गोली लगी। कांस्टेबल राजू विश्वास ने तुरंत मोर्चा संभाला और जवाबी हमला शुरू कर दिया। इसके बाद तस्कर भाग खड़े हुए। प्राथमिक जांच के दौरान यह सामने आया है कि पाकिस्तानी तस्कर रावी पार कर यहां आए थे। पाक सीमा के पार करीब पांच लोगों के पैरों के निशान मिले हैं। दो तीन भारतीय तस्कर भी थे, जो भाग निकले। 



जांच में यह जखीरा हुआ बरामद
जोशी ने बताया कि सर्च के दौरान 47 पैकेट में कुल 57.9 किलो ग्राम हेरोइन, सात पैकेट में 1.170 किलोग्राम अफीम, 2 पिस्तौल (एक इटालियन व एक चीन निर्मित), एके 47 की 4 मैगजीन तथा 74 राउंड, .3 कैलिबर पिस्तौल के 44 कारतूस तथा इटली निर्मित बरेटा 9 एमएम पिस्तौल के 12 कारतूस बरामद हुए हैं। इसी के साथ एक शाल, एक मफलर तथा एक टोपी भी मिली है। डीआईजी जोशी ने बताया कि घायल जवान की हालत स्थिर है। उसे अमृतसर शिफ्ट कर दिया गया है। डीआईजी ने बताया कि घनी धुंध के चलते पाकिस्तानी तस्करों की इस घुसपैठ को बीएसएफ के जवानों ने नाकाम किया है।

पुलिस की ओर से भारतीय तस्करों संबंधी गहनता से पड़ताल की जा रही है। सेकेंड लाइन ऑफ डिफेंस पर तैनात पुलिस की ओर से कई जगह कैमरे स्थापित किए गए हैं, जिनकी मदद ली जा रही है। पुलिस पुराने केसों की पड़ताल कर तस्करों का पता लगाने में जुटी है। डॉ. नानक सिंह,  एसएसपी गुरदासपुर 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed