फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   BSF foiled Pakistani infiltration in Firozpur, Red alert in Pathankot

फिरोजपुर में बीएसएफ ने नाकाम की पाकिस्तानी घुसपैठ, पठानकोट में रेड अलर्ट जारी, सुरक्षा बढ़ाई गई

Thu, 31 Dec 2020 07:18 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर/पठानकोट (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर/पठानकोट (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Thu, 31 Dec 2020 07:18 PM IST
विज्ञापन
BSF foiled Pakistani infiltration in Firozpur, Red alert in Pathankot
पाकिस्तानी घुसपैठ नाकाम। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

पंजाब के फाजिल्का के सीमांत गांव पक्का चिश्ती के पास पाकिस्तान की ओर से घुसपैठ की कोशिश को बीएसएफ जवानों ने नाकाम कर दिया। घनी धुंध के बीच फेंसिंग  (बाड़) के पास हरकत महसूस होते ही जवानों ने ताबड़तोड़ गोलियां दागनीं शुरू कर दी जिससे घुसपैठिए भाग गए।

विज्ञापन


गुरुवार सुबह तलाशी के दौरान फेंसिंग के पास से छह फुट लंबा स्टूल और 26 फुट लंबा लोहे का पाइप बरामद हुआ। घटना सादगी चौकी से सटी बीओपी शेरे वाला के पास हुई। उधर, पठानकोट में प्रशासन ने अलर्ट जारी कर दिया है।
विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक बुधवार रात बीएसएफ बटालियन-181 के जवान सीमांत गांव पक्का चिश्ती से सटी सरहद पर गश्त कर रहे थे। घनी धुंध और अंधेरे के चलते थोड़ी दूरी पर भी कुछ नजर नहीं आ रहा था। फेंसिंग पार पाकिस्तान की तरफ कुछ गतिविधियां महसूस हुईं। आवाज सुनते ही बीएसएफ ने उसी तरफ गोलियां दागना शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन



फेंसिंग पार पाक घुसपैठियों द्वारा लगाई गई स्टूल सीढ़ी और लोहे का पाइप।

धुंध और अंधेरे में कुछ नजर नहीं आ रहा था। गुरुवार सुबह वारदात स्थल पर सर्च अभियान शुरू किया गया तो वहां से स्टूल और लोहे का पाइप मिला। इसे देख बीएसएफ अधिकारियों ने अंदाजा लगाया कि पाकिस्तान की तरफ से घुसपैठ की कोशिश की जा रही थी। 

पठानकोट में रेड अलर्ट, एसएसपी ने सुरक्षा इंतजामों का लिया जायजा
एयरबेस हमले के पांच साल पूरे होने और खुफिया एजेंसियों के इनपुट के बाद पठानकोट में रेड अलर्ट जारी कर दिया गया है। भारत-पाक सीमा पर स्थित मियाल और नरोट जैमल के इलाकों में रोजाना सर्च ऑपरेशन चलाए जा रहे हैं।

गुरुवार को एसएसपी पठानकोट गुलनीत सिंह खुराना ने सरहदी गांवों के अलावा सबसे महत्वपूर्ण पुलिस चौकी बमियाल का दौरा किया। इसके बाद एसएसपी थाना नरोट जैमल सिंह गए और सुरक्षा प्रबंधों को जांचा।



                           पठानकोट में भारत-पाक सीमा पर सुरक्षा का जायजा लेते एसएसपी गुलनीत सिंह खुराना। 

एसएसपी खुराना ने बताया कि सरहदी इलाके में काफी धुंध है। इसके अलावा 2016 में नव वर्ष पर एयरबेस पर आतंकी हमले के बाद से सभी सुरक्षा बल अलर्ट पर रहते हैं। ऐसे में बीएसएफ, आर्मी और पंजाब पुलिस की ओर से तालमेल बनाकर सर्च ऑपरेशन चलाए जाते हैं।

सरहदी इलाकों की गहनता से निगरानी की जाती है। उन्होंने कहा कि नाके और पेट्रोलिंग बढ़ा दी गई है। वहीं बीएसएफ ने भी अपने अधिकार क्षेत्र में गश्त बढ़ा दी है। नाकों पर वाहनों की गहन जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed