{"_id":"6363d89e688ccc07615d519a","slug":"bsf-fires-on-pakistani-drone-in-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"Punjab News: भारतीय सीमा पर मंडराता रहा ड्रोन, BSF ने 33 गोलियां बरसाईं, पाकिस्तान लौटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Punjab News: भारतीय सीमा पर मंडराता रहा ड्रोन, BSF ने 33 गोलियां बरसाईं, पाकिस्तान लौटा
Thu, 03 Nov 2022 08:37 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, जलालाबाद (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, जलालाबाद (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Thu, 03 Nov 2022 08:37 PM IST
सार
जलालाबाद के डीएसपी अतुल सोनी अपने अमले समेत घटनास्थल पर जाकर स्थिति का जायजा लिया और बॉर्डर के समीप पुलिस व बीएसएफ ने संयुक्त रूप से सर्च ऑपरेशन चलाया मगर फिलहाल कोई भी आपत्तिजनक सामग्री बरामद नहीं हुई है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारतीय क्षेत्र के ऊपर पांच मिनट तक पाक ड्रोन मंडराता रहा। इसके बाद बीएसएफ की ताबड़तोड़ 33 गोलियों से बचता हुआ ड्रोन पाक में घुस गया। वह फेंसिंग के इस तरफ क्या फेंककर गया है इसका अभी तक कुछ पता नहीं चल पाया। यह घटना बुधवार रात्रि सवा 11 बजे की बताई जा रही है। बीएसएफ व पुलिस ने उक्त इलाके में संयुक्त सर्च अभियान चलाया।
विज्ञापन
खुफिया सूत्रों के मुताबिक बीएसएफ की चौकी संतोख सिंह वाला के पास आसमान में मंडराता पाक ड्रोन दिखाई दिया। बीएसएफ जवानों ने उसे आसमान से जमीन पर गिराने के लिए लगभग 33 गोलियां चलाईं। ड्रोन गोलियों के बीच से बचता हुआ सुरक्षित पाकिस्तान लौट गया। भारतीय क्षेत्र में क्या फेंक गया, इसका सुराग लगाने के लिए बीएसएफ और पंजाब पुलिस की टीमों ने रात से ही सर्च अभियान शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
गुरुवार शाम तक सर्च टीम को कुछ नहीं मिला है। उधर, जलालाबाद के डीएसपी अतुल सोनी अपने अमले समेत घटनास्थल पर जाकर स्थिति का जायजा लिया और बॉर्डर के समीप पुलिस व बीएसएफ ने संयुक्त रूप से सर्च ऑपरेशन चलाया मगर फिलहाल कोई भी आपत्तिजनक सामग्री बरामद नहीं हुई है।
विज्ञापन