{"_id":"6441002c4cd61330d4008be0","slug":"bsf-fired-on-pakistani-drone-seen-at-bhariyal-post-in-punjab-2023-04-20","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Punjab: पांच मिनट तक भारतीय सीमा में उड़ता रहा पाकिस्तानी ड्रोन, BSF ने तीन राउंड फायरिंग कर खदेड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Punjab: पांच मिनट तक भारतीय सीमा में उड़ता रहा पाकिस्तानी ड्रोन, BSF ने तीन राउंड फायरिंग कर खदेड़ा
Thu, 20 Apr 2023 03:35 PM IST
निवेदिता वर्मा
एएनआई, चंडीगढ़
एएनआई, चंडीगढ़
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Thu, 20 Apr 2023 03:35 PM IST
सार
पांच मिनट तक ड्रोन भारतीय सीमा के अंदर उड़ता रहा। इस दौरान बीएसएफ की ओर से 3 राउंड फायरिंग की गई और एक इलू बम भी दागा गया, जिसके बाद ड्रोन पाकिस्तान की तरफ लौट गया।
विज्ञापन
खेतों में सर्च चलाते बीएसएफ और पंजाब पुलिस कर्मी।
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब में बीएसएफ की भरियाल चौकी पर एक पाकिस्तानी ड्रोन देखा गया। पांच मिनट तक ड्रोन भारतीय सीमा के अंदर उड़ता रहा। इस दौरान बीएसएफ की ओर से 3 राउंड फायरिंग की गई और एक इलू बम भी दागा गया, जिसके बाद ड्रोन पाकिस्तान की तरफ लौट गया।
विज्ञापन
Punjab | A Pakistani drone was seen at the Bhariyal post of BSF. The drone kept flying inside the Indian border for 5 minutes, during which 3 rounds of firing were done by BSF and an Ilu bomb was also fired, after which the drone flew back to Pakistan: BSF pic.twitter.com/lH6fQWsAJM
— ANI (@ANI) April 20, 2023विज्ञापन
भारत-पाक सीमा पर देखा गया पाक ड्रोन, बीएसएफ ने की फायरिंग, लौटा
गुरदासपुर में भारत-पाकिस्तान सीमा पर एक बार फिर से पाक ड्रोन देखा गया। बीएसएफ के जवानों ने पाक ड्रोन पर फायरिंग करनी शुरू कर दी, इसके बाद ड्रोन पाकिस्तान लौट गया। हालांकि पुलिस कर्मचारियों के सहयोग से चलाए गए सर्च अभियान के दौरान कोई भी संदिग्ध वस्तु हाथ नहीं लगी।
जानकारी के मुताबिक बुधवार रात करीब 2 बजे आदियां पोस्ट पर भारतीय सीमा में प्रवेश कर रहे पाक ड्रोन की आवाज सुनाई दी। इसके बाद सीमा पर तैनात बीएसएफ के जवानों ने पाक ड्रोन पर फायरिंग करनी शुरू कर दी। कुछ मिनट तक ड्रोन भारतीय क्षेत्र में रहने के बाद वापस लौट गया। इसके बाद जवानों ने इसकी सूचना अपने उच्चाधिकारियों को दी, जिसके बाद बीएसएफ के जवानों ने स्थानीय पुलिस के सहयोग से इलाके में सर्च अभियान चलाया, लेकिन इस दौरान कोई भी संदिग्ध वस्तु हाथ नहीं लगी।