फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   BSF Fired on Drone in Amritsar, heroin packet recovered

Amritsar: सीमांत गांव राय में दिखी ड्रोन की मूवमेंट, रिअर कक्कड़ गांव में मिली पांच किलो हेरोइन

Fri, 09 Jun 2023 09:25 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर Published by: निवेदिता वर्मा Updated Fri, 09 Jun 2023 09:25 AM IST
सार

बीएसएफ प्रवक्ता ने बताया कि बीएसएफ की टुकड़ी गुरुवार और शुक्रवार की मध्यरात्रि करीब डेढ़ बजे सीमांत गांव राय के पास गश्त कर रही थी। इस दौरान इस टुकड़ी ने पाकिस्तान की ओर से घुसे ड्रोन की आवाज सुनी, तो उस पर फायरिंग कर दी।

विज्ञापन
BSF Fired on Drone in Amritsar, heroin packet recovered
हेरोइन - फोटो : फाइल

विस्तार

अमृतसर के गांव राय के पास बीएसएफ ने गुरुवार रात ड्रोन की मूवमेंट देखी। जवानों ने ड्रोन पर फायरिंग की, तो कुछ समय बाद ड्रोन की आवाज बंद हो गई। तुरंत बाद बीएसएफ ने पंजाब पुलिस की नाका पार्टी के साथ मिल कर पूरे इलाके में सर्च अभियान चलाया। 
विज्ञापन


सर्च में पास के ही सीमांत गांव रिअर कक्कड़ के बाहर स्थित एक खेत में पीले रंग की सेलो टेप में लिपटा एक बड़ा पैकेट मिला, जिसके अंदर पांच किलो 260 ग्राम हेरोइन मिली। जो हरे रंग की नाइलोन की रस्सी और हुक के साथ बंधा था। बीएसएफ ने हेरोइन पुलिस को सौप दी और पुलिस ने मामले में जांच शुरु कर दी है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Tweet War: सीएम पर फिर भड़कीं नवजोत कौर, कहा-मान साहब, आप सिद्धू की गिफ्ट में दी कुर्सी पर बैठे हैं
विज्ञापन
विज्ञापन


बीएसएफ प्रवक्ता ने बताया कि बीएसएफ की टुकड़ी गुरुवार और शुक्रवार की मध्यरात्रि करीब डेढ़ बजे सीमांत गांव राय के पास गश्त कर रही थी। इस दौरान इस टुकड़ी ने पाकिस्तान की ओर से घुसे ड्रोन की आवाज सुनी, तो उस पर फायरिंग कर दी। इसके बाद बल के जवानों ने नाका पुलिस पार्टी के साथ मिलकर सर्च अभियान शुरू कर दिया। 

सर्च में गांव रिअर कक्कड़ के बाहर स्थित खेत से पीले रंग की सेलो टेप में एक बड़ा पैकेट मिला। जो हरे रंग की नाइलोन की रस्सी और हुक से बंधा हुआ था। इन पैकेटों को खोलने पर इनके अंदर से पीले रंग की सेलो टेप में लिपटे पांच अलग-अलग पैकेट बरामद हुए, जिनके अंदर 5 किलो और 260 ग्राम हेरोइन पाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed