फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Brij Bhushan's effigy burnt in Quami Insaf Morcha

Chandigarh News: कौमी इंसाफ मोर्चे में फूंका बृजभूषण का पुतला

Tue, 06 Jun 2023 01:49 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 06 Jun 2023 01:49 AM IST
विज्ञापन
Brij Bhushan's effigy burnt in Quami Insaf Morcha
मोहाली। वाईपीएस चौक स्थित कौमी इंसाफ मोर्चे ने भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह का पुतला फूंका। मोर्चे में पहुंचे किसान यूनियन लक्खोवाल से बलजीत सिंह भाउ और यूथ ऑफ पंजाब के चेयरमैन परमदीप सिंह बैदवान की अगुवाई में पुतला फूंका। यूथ ऑफ पंजाब के चेयरमैन ने कहा कि केंद्र सरकार को पहलवानों का रोष देखते हुए बृजभूषण शरण सिंह को पद से बर्खास्त करना चाहिए और गिरफ्तार करके जेल भेजना चाहिए। केंद्र सरकार को पहलवान बेटियों के साथ इंसाफ करना चाहिए।
विज्ञापन

वहीं, परमदीप सिंह बैदवान ने कहा कि बृजभूषण की इस हरकत से पूरी दुनिया के खेल जगत में हमारा सर झुक गया है। वैसे तो बीजेपी सरकार का नारा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ है पर आज पहलवानों के साथ हुई शर्मनाक हरकतों को सरकार अनदेखा कर रही है। हमें हमारे देश का नाम रोशन करने वाले पहलवानों के साथ खड़ा होना चाहिए ताकि खेल जगत में ऐसे गलत चरित्र वाले लोगों का पर्दाफाश हो सके और बुरे चरित्र वाले लोगों से अपनी बेटियों को बचा सके। सरकार को बृजभूषण को पद से बर्खास्त करके गिरफ्तार करना चाहिए ताकि खेल के साथ जुड़े बच्चियों का आत्मविश्वास कायम रह सके। इस मौके पर बलजिंदर सिंह, रणजोध सिंह, इंदर सिंह, सुरजीत सिंह, काला चाहड़ साहिब, अन्य निहंग सिख और पुआध के किसान नेता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed