फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   brigadier davinder singh son dead in road accident

दर्दनाक हादसे में बिग्रेडियर दविंदर सिंह के बेटे की मौत

Fri, 11 Sep 2015 08:40 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला Updated Fri, 11 Sep 2015 08:40 AM IST
विज्ञापन
brigadier davinder singh son dead in road accident

पंचकूला में चंडीमंदिर रेलवे स्टेशन के पास हाईवे पर कार-ट्रक की टक्कर में एक 24 वर्षीय युवक की मौत हो गई। उसकी पहचान चंडीगढ़ के सेक्टर-36 डी निवासी करण अंगद के तौर पर हुई है। अंगद रिटायर्ड ब्रिगेडियर दविंदर सिंह के पुत्र थे।

विज्ञापन


ऑल्टो में सवार अंगद ऑल्टो कार में सवार होकर पिंजौर जा रहे थे। अचानक फ्लाईओवर पर सामने से आ रहे ट्रक से कार टकरा गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक अंगद ने कार को रोकने की कोशिश भी की। लेकिन कार की टक्कर ट्रक से दो बार हुई। जिससे कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और युवक बुरी तरह जख्मी हो गया।
विज्ञापन


घटना की जानकारी मिलते ही टोल प्लाजा के कर्मचारी और पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे। उन्होंने कार के अगले हिस्से को काटकर अंगद को बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया। जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया। अंगद पीयू से पढ़ाई करने के बाद जॉब करता था और अविवाहित था।
विज्ञापन
विज्ञापन


जानकारों ने बताया कि ब्रिगेडियर सिंह ने कारगिल की लड़ाई में अहम भूमिका निभाई थी। जिसके लिए उन्हें पूरा देश जानता है। पिछले 4 महीने के दौरान हाईवे पर कार और ट्रक के बीच टक्कर की कई घटनाओं में कार सवार युवकों की जानें जा चुकी हैं। लेकिन अभी तक सड़क में मौजूद तकनीकी कमियों को दूर करने के लिए कोई पहल नहीं की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed