फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Bride's Farewell in chartered plane

चार्टर्ड विमान में आया और दुल्हन को ले उड़ा

Mon, 25 May 2015 12:12 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सिवानी मंडी
ब्यूरो/अमर उजाला, सिवानी मंडी Updated Mon, 25 May 2015 12:12 PM IST
विज्ञापन
Bride's Farewell in chartered plane

अपने पापा की हसरत को पूरा करने के लिए गांव बड़वा का एक युवक अपनी दुल्हन को विशेष चार्टर्ड विमान से लेकर गांव पहुंचा। पुत्र की तरफ से पूरी की गई इच्छा के बाद पिता की आंखें भी खुशी से भर आईं और बोले थैंक्स बेटा।

विज्ञापन


बेटा बोला, शादी को यादगार बनाने के लिए नहीं, बल्कि पापा की विश पूरी करने के लिए उसने ऐसा किया है। वहीं गांव पहुंचे इस नवदंपति का न केवल परिजनों, बल्कि गांव के लोगों ने भी बैंडबाजे के साथ जोरदार स्वागत किया और दोनों को आशीर्वाद भी दिया।
विज्ञापन


दरअसल गांव बड़वा का विश्वास गोयल कभी कागज का जहाज बनाकर गांव की गलियों में मस्ती करता था। इस पर उसके पापा सतीश गोयल कई बार मजाक-मजाक में भी कह देते कि एक दिन तेरी दुल्हन भी इसी जहाज में लाना तो विश्वास ने भी पापा को वचन दे दिया कि वह उनकी इस हसरत को एक दिन जरूर पूरा करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


विश्वास के पापा ने इसे बेटे का मजाक समझकर टाल दिया था, लेकिन रविवार को मजाक जब हकीकत में बदला तो पुरानी यादें ताजा हो गईं। विश्वास हेलीकॉप्टर की बजाए जहाज लेकर पत्नी के साथ पहुंचा तो पूरा परिवार खुशी से झूम उठा।

19 मई को हुई शादी
खंड के गांव बड़वा के पूर्व सरपंच स्व. फूलचंद्र गोयल का पौत्र, पूर्व सरपंच सतीश गोयल के भाई और समाज सेवी कैलास गोयल का बेटा विश्वास गोयल शिकागो में सीयर्स होल्डिंग कंपनी में बतौर निदेशक के पद पर कार्यरत है और उसने हाल में 19 मई को दिल्ली की मीनाक्षी के साथ गुड़गांव में शादी की है।


गांव के लगवाए दो चक्कर
विशेष चार्टर्ड विमान के साथ विश्वास अपनी पत्नी के साथ गांव पहुंचा। विमान को बड़वा में उतारना संभव नहीं था, इसलिए विश्वास का यह विमान हिसार में उतारा गया। गांव के लोग विमान का दीदार कर सके, इसलिए उसने इस विमान के सिवानी और बड़वा में दो चक्कर लगवाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed