{"_id":"0e6e530305a447687930af704516b751","slug":"bride-reject-groom-on-wedding-ceremony-at-sonipat-hindi-news","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"वरमाला के समय कुछ ऐसा बोली दुल्हन, दूल्हा 'बेहोश'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वरमाला के समय कुछ ऐसा बोली दुल्हन, दूल्हा 'बेहोश'
Updated Sun, 26 Jul 2015 07:57 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा के सोनीपत जिले के गांव पबनेरा में शनिवार की रात सगाई की रस्म पूरी करने के बाद जैसे ही दूल्हे ने दुल्हन के गले में वरमाला डालने की कोशिश की तो दुल्हन ने वरमाला पहनने से मना कर दिया और शादी से साफ इनकार कर दिया। शादी के इनकार करते ही दोनों पक्षों में तनातनी का माहौल पैदा हो गया। बाद में इस समस्या के समाधान के लिए गांव में पंचायत बुलाई गई। हालांकि देर रात्रि तक दोनों पक्षों में बातचीत जारी थी। लड़का कुंडली की एक निजी कंपनी में नौकरी करता है।
गांव बढ़खालसा के रविंद्र की ढोल-नगाड़ों के साथ बारात लेकर उसके पिता ओम प्रकाश गांव पबनेरा पहुंचे। गांव पहुंचते ही सगाई की रस्म अदायगी के लिए कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस बीच दूल्हा और दुल्हन के दोनों पक्षों की ओर से रस्में जारी थीं।

पंचायत बुलाई, देर रात तक बातचीत जारी
सगाई की रस्म पूरी होने के बाद जब वरमाला की रस्म की शुरुआत हुई तो रविंद्र ने दुल्हन की गले में वरमाला डालनी चाही। दुल्हन ने दूल्हे की शक्ल देखकर तुरंत ही वरमाला झटककर दूसरी ओर फेंक दी और लड़के से शादी करने से इनकार कर दिया। जब वहां मौजूद सगे-संबंधियों ने दुल्हन से इसका कारण पूछा तो उसने लड़के को बदसूरत बताकर आगे की रस्म अदा करने से मना कर दिया।
दुल्हन के मना करते ही दूल्हे पक्ष में खलबली मच गई। लड़के के पिता ने आरोप लगाया कि जब दूल्हे को देखकर यह शादी तय की गई थी तो फिर यहां बुलाकर उनकी बेइज्जती क्यों की गई। फिलहाल दोनों पक्षों में तनातनी का माहौल था और इसे लेकर गांव में पंचायत बुलाई गई थी। देर रात्रि तक दोनों पक्षों में बातचीत का दौर जारी था।