फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Bribe Case, Jaswinder Kaur Surrendered in CBI Court Chandigarh

चंडीगढ़: जसविंदर कौर ने 26 दिन बाद किया सरेंडर, रोते हुए कहा- मैं बेकसूर हूं

Sat, 25 Jul 2020 01:35 PM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: खुशबू गोयल Updated Sat, 25 Jul 2020 01:35 PM IST
सार

  • अदालत परिसर में प्रवेश करते समय रोते हुए बोलीं, मुझे फंसाया जा रहा
  • आरोपी पूर्व एसएचओ को सीबीआई अदालत ने चार दिन के रिमांड पर भेजा
  • सीबीआई ने कहा- इंस्पेक्टर रैंक पर तैनात होने के बावजूद कानून का उल्लंघन किया 

विज्ञापन
Bribe Case, Jaswinder Kaur Surrendered in CBI Court Chandigarh
मनीमाजरा थाने की पूर्व एसएचओ जसविंदर कौर ने सीबीआई अदालत में सरेंडर किया। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पांच लाख रुपये रिश्वत मामले में फरार चल रही मनीमाजरा थाने की पूर्व एसएचओ जसविंदर कौर ने 26 दिन बाद सीबीआई अदालत में सरेंडर कर दिया। अदालत ने जसविंदर कौर को चार दिन के रिमांड पर भेज दिया है। सीबीआई ने अदालत में मामले से संबंधित दस्तावेज, जसविंदर कौर, भगवान सिंह व अन्य आरोपियों के बीच साजिश, 25 दिन में वह कहां गायब रही, इन सबकी पूछताछ के लिए पांच दिन का रिमांड मांगा। सीबीआई की दलीलें सुनने के बाद अदालत ने 4 दिन का रिमांड मंजूर कर दिया।    

विज्ञापन


सीबीआई ने अदालत के सामने तर्क दिया कि जसविंदर कौर इंस्पेक्टर रैंक पर तैनात हैं। उन्हें कानून के बारे में सब कुछ पता है। इसके बावजूद नियमों के खिलाफ जाकर काम किया है, जो खेदजनक है। इसी बीच जसविंदर कौर के वकील तरमिंदर सिंह ने दलील दी कि उनके क्लाइंट को झूठा फंसाया जा रहा है। 
विज्ञापन



यह भी पढ़ें- जिन पर हुआ कोरोना की स्वदेशी वैक्सीन का ट्रायल, पढ़ें- उनका पूरा इंटरव्यू, सिर्फ अमर उजाला पर
विज्ञापन
विज्ञापन


पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट में अग्रिम जमानत याचिका खारिज हो चुकी है। वे अदालत में पहले ही सरेंडर कर देतीं लेकिन जांच एजेंसी के रवैये से आशंकित थी कि कहीं उसके साथ दुर्व्यवहार न हो। उन्होंने जसविंदर कौर को रिमांड पर न भेजने की अपील करते हुए कहा कि इस मामले से उसका कोई लेना-देना नहीं, उसके खिलाफ कोई पुख्ता सबूत भी नहीं है और न ही रिश्वत के रुपयों की उससे रिकवरी हुई है। सीबीआई ने जसविंदर कौर के घर पर छापेमारी की थी लेकिन ऐसी कोई चीज बरामद नहीं हुई, जिससे मामले में दोषी माना जाए। घर से केवल एक हजार रुपये मिले थे, जोकि जसविंदर कौर के थे। 

इस पर सीबीआई ने कहा कि शिकायत के मुताबिक आरोपी जसविंदर कौर ने रिश्वत की मांग भी की और उसके कहने पर भगवान सिंह ने रिश्वत के पैसे भी लिए, जिन्हें रिकवर कर लिया गया। यह सभी आरोपियों के बीच साजिश थी। सीबीआई ने कहा कि इनके खिलाफ सीसीटीवी फुटेज से भी सुबूत मिले हैं, इसलिए रिमांड की अनुमति दी जाए।  

रोजाना मिल सकेंगे वकील
जसविंदर कौर की ओर से अदालत में एक और याचिका दायर की गई। इसमें वकील ने हाईकोर्ट के नियमों और डीके बनाम यूनियन ऑफ इंडिया केस की जजमेंट का हवाला देते हुए जसविंदर कौर से कस्टडी के दौरान मिलने दिए जाने की मांग की। सीबीआई की ओर से आपत्ति न जताने पर अदालत ने याचिका को मंजूर कर दिया। अदालत ने रोजाना शाम पांच से छह बजे तक वकीलों को जसविंदर कौर से मिलने की अनुमति दी है। नियमों के मुताबिक रिमांड से पहले जसविंदर कौर का मेडिकल और कोरोना टेस्ट कराया जाएगा। अब 29 जुलाई को जसविंदर कौर को जिला अदालत में पेश किया जाएगा।      

मुझे फंसाने में एक गिरोह का हाथ
सरेंडर करने पहुंची जसविंदर कौर ने अदालत के गेट पर रोते हुए कहा कि वह बेकसूर हैं क्योंकि वह डॉ. बीआर आंबेडकर के विचारों पर चलने वाली चंडीगढ़ की पहली महिला पुलिसकर्मी हैं। उनके साथ इंस्पेक्टर होने के नाते सबसे ज्यादा धक्का हो रहा है। उसे फंसाने में एक गिरोह का हाथ है। वह गिरोह पीछे लगा हुआ है, जिस कारण उसके साथ ऐसा हो रहा है। यह कहने के बाद जसविंदर कौर रोते हुए अदालत परिसर के अंदर चली गई।

परिसर के बाहर वकीलों का हंगामा

जसविंदर कौर के अदालत परिसर में प्रवेश करते ही वकीलों ने हंगामा शुरू कर दिया। वकील करणदीप खुल्लर, रविंदर बस्सी और विनोद वर्मा ने विरोध जताते हुए कहा कि पिछले चार महीने से अदालत बंद है। आम आदमी, मुंशी और क्लर्कों समेत मीडिया को भी परिसर में प्रवेश की अनुमति नहीं है। ऐसे में जसविंदर कौर को अंदर प्रवेश कैसे मिल गया, जबकि वह रिश्वत मामले में आरोपी है। 

उन्होंने कहा कि सभी मामलों पर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से सुनवाई हो रही है। जसविंदर कौर के लिए अदालत को कैसे खोल दिया गया। यह कानून के नियमों का उल्लघंन है। उन्होंने आरोप लगाया कि जसविंदर कौर को छिपाने में चंडीगढ़ पुलिस का पूरा हाथ था। पुलिस उसके साथ है, इसलिए उसे सम्मान के साथ परिसर में प्रवेश कराया गया। वकीलों ने कहा कि वह जल्द ही अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन करेंगे। 

यह है मामला
मामला 26 जून का है। जसविंदर कौर ने एक धोखाधड़ी के मामले को सुलझाने के एवज में पांच लाख रुपये की रिश्वत की मांगी थी। इसके बाद मनीमाजरा निवासी गुरदीप सिंह ने मामले की सूचना सीबीआई को दी। सीबीआई ने बिचौलिए भगवान सिंह को रिश्वत लेते गिरफ्तार कर लिया था। अभी वह न्यायिक हिरासत में है। जसविंदर कौर इस मामले में बीते 26 दिन से फरार चल रही थी। अदालत ने भगोड़ा घोषित करने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी थी। अदालत ने जसविंदर कौर को 28 अगस्त तक अदालत में पेश होने का समय दिया था। उससे पहले ही जसविंदर कौर ने शनिवार को सरेंडर कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed