{"_id":"12c6350b58e8918078a8e86e4152bebb","slug":"breakup-in-charge-of-development-the-embattled-councilors-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विकास कार्यों में गोलमाल का आरोप, पार्षदों में ठनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विकास कार्यों में गोलमाल का आरोप, पार्षदों में ठनी
अमर उजाला/ ब्यूरो, कुरुक्षेत्र
Updated Wed, 10 Sep 2014 12:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कस्बे में नगरपालिका द्वारा कराए जा रहे विकास कार्यों को लेकर पार्षदों में ही मतभेद हो गया है। कुछ पार्षद विकास कार्यों में घटिया सामग्री इस्तेमाल करने के आरोप लगा रहे हैं।
उनका कहना है कि ऐसी सड़कों को उखाड़कर निर्माण किया जा रहा है जो बिल्कुल सही हैं। इससे कस्बे के विकास के लिए आए पैसे का दुरुपयोग हो रहा है।
वहीं नपा अध्यक्ष इन आरोपों को नकार रहे हैं। बता दें कि इस समय लाडवा में सड़कों व गलियों के निर्माण के लिए सरकार से नगर पालिका के पास करोड़ों रुपये की ग्रांट आई हुई है।
इस ग्रांट से कस्बे की कई गलियों के निर्माण के साथ-साथ नालियों व बाजार की सड़कों का निर्माण कार्य चल रहा है, लेकिन चल रहे निर्माण कार्यों को लेकर पार्षदों में तनातनी की स्थिति बनी है।
विज्ञापन
अध्यक्ष विरोधी खेमे का कहना है कि विकास के लिए आए पैसे का जमकर दुरुपयोग हो रहा है। पार्षद अनिल माटा के अनुसार गलियों के निर्माण कार्य में इस्तेमाल की जा रही सामग्री में जमकर गोलमाल हो जा रहा है।
उन्होंने आरोप लगाया कि ऐसी सड़कों व गलियों को उखाड़ कर दोबारा बनाया जा रहा है, जो बिल्कुल ठीक हैं और जिन गलियों को बनाया जाना जरूरी है, उनको नहीं बनाया जा रहा।
उन्होंने सरकारी अस्पताल के सामने लगाई गई टाइलों समेत कस्बे में कई स्थानों पर लगाई टाइलों पर भी सवाल खड़े किए और कहा कि अस्पताल के सामने सड़क के किनारों पर लगी ईंटों को उखाड़कर टाइले लगाना पूरी तरह गोलमाल को दर्शाता है।
उनकी मानें तो कस्बे में कराए जा रहे गलत कार्यों से उनके अलावा कई पार्षद नाराज हैं। उन्होंने निवारसी बाजार की सड़क को उखाड़ने पर भी सवाल खड़े किए और कहा कि अगर जरूरी था तो इस बाजार की नालियों का निर्माण कराया जा सकता था।
वहीं इस संबंध में लाडवा नपा अध्यक्षा कौशल्या खुराना का कहना है कि निवारसी बाजार के दुकानदारों ने शिकायत की थी कि सीसी की सड़क के नीचे सड़क खोखली होने से सारा पानी भर रहा है। उनकी दुकानों में दरारें आ रही हैं, अस्पताल के सामने सुंदरता बढ़ाने के लिए टाइलें लगाईं गई हैं। उन्होंने बताया कि जहां भी जरूरी है, वहीं विकास कार्य कराया जा रहा है।