Video: जगुआर विमान से टकराया पक्षी, पेलोड गिरने से लगी आग, पायलट की सूझबूझ से बचा बड़ा हादसा
एयरफोर्स स्टेशन बेस से गुरुवार सुबह 7.30 बजे उड़ान भरने के कुछ पल बाद ही लड़ाकू विमान जगुआर से पक्षी टकरा गया। पायलट ने सूझबूझ दिखाते हुए पेलोड गिरा दिया और विमान की आपात लैंडिंग करा दी। धमाके के साथ पेलोड गिरने से स्टेशन परिसर में भीषण आग लग गई। हालांकि, जानमाल का कोई नुकसान नहीं हुआ है।
#WATCH: On the morning of 27 June, an IAF Jaguar aircraft loaded with two additional fuel drop tanks & Carrier Bomb Light Stores
विज्ञापन
(CBLS) pods took off from AFS Ambala for a training
mission. Immediately after take off, the aircraft encountered a flock of
birds. (1/3) pic.twitter.com/hNJN0dzo26 — ANI (@ANI) June 28, 2019
जानकारी के अनुसार, एयरफोर्स स्टेशन बेस परिसर के साथ लगती रिहायशी बस्ती बलदेव नगर में भी लड़ाकू विमान के कुछ पुर्जे गिरने से हड़कंप मच गया। उस समय बलदेव नगर में ज्यादातर लोग घरों में सो रहे थे। धमाके के साथ उनकी नींद खुल गई। लोग घरों से बाहर निकलकर भागे। इस दौरान जगुआर के फ्यूल टैंक में आग धधक रही थी।
धुएं से एयरफोर्स स्टेशन भर गया था। हालांकि कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है, लेकिन बस्ती में किसी का कूलर टूट गया तो किसी की चारपाई में आग लग गई। हादसे के बाद फायर ब्रिगेड, एंबुलेंस, पुलिस और एयरफोर्स कर्मियों की टीम ने कार्रवाई करते हुए स्थिति को काबू किया।
एयरफोर्स व पुलिस के अधिकारियों ने साथ लगती बस्ती में गिरने वाले संभावित हिस्से की तलाश में सर्च अभियान चलाया। एयरफोर्स के अधिकारियों ने घटना पर कुछ भी बोलने से इनकार कर दिया।
IAF Sources: An IAF Jaguar pilot jettisoned fuel tanks of his aircraft after one of the engines failed after being hit by a bird, pilot managed to land back safely at the Ambala air base. Small practice bombs jettisoned by his aircraft have also been recovered. pic.twitter.com/tXG3x1MDqR
— ANI (@ANI) June 27, 2019
पूरी तरह सहम गया था : प्रत्यक्षदर्शी
हादसे के प्रत्यक्षदर्शी बलबीर सिंह ने बताया कि सुबह करीब साढ़े सात बजे जब हादसा हुआ तब मैं पूजा-पाठ कर रहा था। जैसे ही चाय बनाने लगे तो जोरदार धमाका हुआ। घर के बाहर लगे कूलर पर एक पुर्जा टकराया, जिससे सहम गया। बाहर निकलकर देखा तो कूलर टूट चुका था। बाद में पता चला कि वह फ्यूल टैंक का हिस्सा था।
दो माह पहले भी गिरे थे दो ड्रॉप टैंक
बीती 24 अप्रैल को एयरफोर्स स्टेशन से करीब सात किलोमीटर की दूरी पर गांव रौलों में तड़के साढ़े चार बजे जगुआर विमान के पायलट ने दो ड्रॉप टैंक (ईंधन टैंक) गिरा दिए थे। यह टैंक खेतों में एक घर से महज दस मीटर की दूरी पर गिरे थे।
क्या है पेलोड
कोई भी विमान अपने साथ जो वजन लेकर चलता है, उसे पेलोड कहा जाता है। वहीं, एक फाइटर जेट के लिए उसके सारे हथियार पेलोड होते हैं।
विमान क्रैश होने की अफवाह है। लड़ाकू विमान का पेलोड गिरा है, जिसके चलते आग लग गई। जानमाल का कोई नुकसान नहीं हुआ है। रिहायशी इलाके में गिरे मलबे को निकाल लिया गया है। - रजनीश, डीएसपी, अंबाला सिटी