फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Brave Sisters Molestion Case, Problems for Main Accused

रोहतक सिस्टर्स के केस में मुख्यारोपी की मुसीबतें बढ़ी

Wed, 21 Jan 2015 12:28 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक Updated Wed, 21 Jan 2015 12:28 PM IST
विज्ञापन
Brave Sisters Molestion Case, Problems for Main Accused

चलती बस में दो बहनों से छेड़छाड़ और मारपीट करने के मामले में मुख्य आरोपी कुलदीप की मुसीबतें बढ़ गई हैं। सेना भर्ती की लिखित परीक्षा का रोल नंबर जारी करवाने के मामले में कुलदीप को कोर्ट से राहत नहीं मिल सकी।

विज्ञापन


कुलदीप की याचिका को कोर्ट ने खारिज कर दिया है। मामले को लेकर मंगलवार शाम 4 बजकर 45 मिनट तक फैसला नहीं हो सका था। कोर्ट ने अगली सुनवाई के लिए 2 मार्च की तारीख मुकर्रर की है।
विज्ञापन


सेशन कोर्ट या हाईकोर्ट में जाने का विकल्प
कुलदीप के वकील संदीप राठी का कहना है कि अगर निचली अदालत ने कुलदीप की रोल नंबर दिलाने को लेकर याचिका खारिज कर दी गई तो वे सेशन कोर्ट या हाईकोर्ट में याचिका दायर कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

धमकी मामले में अभी fir नहीं, डीसी ने साधी चुप्पी

Brave Sisters Molestion Case, Problems for Main Accused

मामले में पीड़ित पक्ष सोनीपत के थाना कलां निवासी दोनों बहनों पूजा और आरती ने सोमवार को एक बुजुर्ग और महिला पर चलती बस में धमकाने का आरोप लगाया।

धमकाने के मामले में एसआईटी ने मंगलवार को भी अलग से एफआईआर दर्ज नहीं की। एसआईटी प्रमुख एवं डीएसपी यशपाल खटाना से बात की गई तो उन्होंने कुछ भी बताने से इंकार कर दिया। केवल इतना कहा कि जांच कर रहे हैं।

सूत्रों का कहना है कि एसआईटी ने लड़कियों की सुरक्षा में तैनात दोनों महिला पुलिसकर्मियों से पूछताछ की। महिला पुलिसकर्मियों ने लड़कियों के सामने बस के अंदर कहासुनी की बात कही थी।

आसन में मुंगाण की सवारी भी उतरती हैं : सरपंच

Brave Sisters Molestion Case, Problems for Main Accused

आसन गांव के सरपंच राजसिंह का कहना है कि जरूरी नहीं है, जो बुजुर्ग और महिला आसन गांव के बस अड्डे पर उतरे वे गांव के ही हो। मुंगाण गांव की सवारियां भी आसन गांव के अड्डे पर उतरती हैं। दूसरा कोई रिश्तेदारी में भी आया हुआ हो सकता है।

वे गांव में एक सामूहिक कार्यक्रम में गए थे, लेकिन वहां पर मामले को लेकर किसी तरह की बात नहीं उठी। सरपंच का ये भी कहना है कि हो सकता है लड़कियां अपना पक्ष मजबूत करना चाहती हों, इसलिए इस तरह के आरोप लगा रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed