फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   brave daughter of india, 6 years old mansa girl meera

ब्रेव डॉटर ऑफ इंडियाः उम्र 6 साल, एक टांग पर डेढ़ किमी चलकर स्कूल जाती है

Thu, 14 Dec 2017 02:24 PM IST
अखिल तलवार/अमर उजाला, मानसा(पंजाब)
अखिल तलवार/अमर उजाला, मानसा(पंजाब) Updated Thu, 14 Dec 2017 02:24 PM IST
विज्ञापन
brave daughter of india, 6 years old mansa girl meera
मानसा की छह साल की मीरा के हौसले और जज्बे ने सबको किया कायल
देश की इस बहादुर बेटी को सलाम कीजिए। हादसे में एक टांग कट गई तो मां छोड़कर चली गई, लेकिन जज्बा ऐसा है कि डेढ़ किमी पैदल चलकर स्कूल जाती है। पंजाब के मानसा की स्थानीय रतिया रोड पर अनाज मंडी के पास झुग्गियों में रहने वाली 6 साल की मीरा की हालात दयनीय है, लेकिन उसके जज्बे और जुनून का हर कोई कायल है।
विज्ञापन


गांव का हर व्यक्ति उसके इस बुलंद हौसले को सलाम करता है। मीरा का पैर एक हादसे में कट गया था। पहली कक्षा में पढ़ने वाली मीरा एक किलोमीटर तक एक ही पैर से पैदल स्कूल आती जाती है। घर के हालात इतने खराब हैं कि वह एक बैसाखी तक नहीं ले पा रही है।
विज्ञापन


मां छोड़कर चली गई, बाप बिस्तर पर, दादी मांग कर पेट पालती
बोरिया समाज के सीता राम के घर सात साल पहले जन्मी मीरा की मां हादसे में पैर कटने के कुछ समय बाद उसे छोड़कर चली गई थी। वह चार भाई-बहन हैं। उसके पिता बीमार होने के कारण बिस्तर पर हैं। दादा को दिखाई नहीं देता, इसलिए परिवार की जिम्मेवारी उसकी दादी पर है, जो लोगों से मांग-मांग कर उनका पेट भरती है। इस हालत के बावजूद मीरा ने पढ़ाई का जज्बा कम नहीं होने दिया। मीरा की गिनती स्कूल के सबसे इंटेलीजेंट छात्रों में होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सर्वे के दौरान कराया गया था स्कूल में दाखिला

brave daughter of india, 6 years old mansa girl meera
मानसा की छह साल की मीरा के हौसले और जज्बे ने सबको किया कायल
बोहा के सरकारी प्राइमरी स्कूल के टीचर कुछ महीने पहले ड्रॉप आउट बच्चों के लिए सर्वे कर रहे थे। उनका मकसद था कि राइट टु एजुकेशन एक्ट के तहत स्कूल से वंचित रह गए बच्चों को दाखिल कराया जा सके।

तभी कुछ दूर स्थित झुग्गियों में उन्हें मीरा और उसके भाई-बहन मिले। मीरा की एक टांग थी। यह देख टीचरों को खास उम्मीद नहीं थी कि बच्ची पढ़ पाएगी, लेकिन उन्होंने तीनों बच्चों का दाखिला कर लिया। बच्चों की ड्रेस और किताबों का इंतजाम भी स्कूल की तरफ से कर दिया गया।

टीचरों ने सोचा कि मीरा न सही, बाकी दो बच्चे स्कूल आ जाएं, वही बहुत है। लेकिन अगले ही दिन इलाके के लोग सुबह एक छोटी सी बच्ची को एक टांग पर सधे हुए ढंग और पूरी रफ्तार के साथ स्कूल बैग लिए ड्रेस में देखा तो वे हैरान रह गए। वो बच्ची मीरा थी, जिसे देखकर टीचरों की आंखें भर आईं, लेकिन बच्ची पर गर्व था।

बैग लाने और ले जाने की जिम्मेदारी भाई ने संभाली

brave daughter of india, 6 years old mansa girl meera
मानसा की बहादुर बेटी मीरा
स्कूल के प्रिंसिपल गुरमेल सिंह खुद दिव्यांग हैं, सो वे यह दर्द बखूबी समझते हैं। पढ़ाई के लिए मीरा का जज्बा देखने के बाद उन्होंने सारे स्टाफ को हिदायत दी कि यह हर हाल में यकीनी बनाया जाए कि मीरा को कोई परेशानी न आए। उसके बाद जैसे-जैसे दिन बीतते गए हर कोई मीरा के जज्बे और हौसले का मुरीद बनता गया। पहली क्लास में ही मीरा के साथ उसका भाई ओम प्रकाश भी पढ़ता है।

अब मीरा का बैग लाने और ले जाने की जिम्मेदारी उसने संभाल ली है। इस उम्र में ही उसे बड़े भाई की भूमिका का एहसास हो गया है। मीरा की टीचर परमजीत कौर ने भी उसकी मदद शुरू कर दी है। वह कोशिश करती हैं कि अगर संभव हो सके तो वह अपनी स्कूटी पर मीरा को स्कूल ले जाएं और वापसी में भी छोड़ दें। लेकिन रोजाना यह संभव नहीं हो सकता। मीरा को पढ़ने का बहुत शौक है। स्कूल आना मानो उसकी जिंदगी का सबसे अहम काम है।

उसे स्कूल आते हुए सिर्फ ढाई महीने हुए हैं, पर पूरा मन लगा कर पढ़ती है। उसे अच्छे विद्यार्थियों में गिना जाता है। स्कूल और पढ़ाई के लिए इतना जोश उन्होंने किसी और बच्चे में नहीं देखा। मीरा का घर स्कूल से करीब सवा किलोमीटर दूर है और एक टांग से चलना कोई आसान काम नहीं है। बड़े होकर क्या बनोगी जैसे सवालों के न तो उसके पास जवाब हैं और न ही उसे ये समझ आते हैं। लेकिन मीरा की चमकती आंखों में पढ़ाई को लेकर एक उम्मीद जरूर नजर आती है।

मीरा के हौसले से परिवार को बंधी आस

brave daughter of india, 6 years old mansa girl meera
मानसा की बहादुर बेटी मीरा
रतिया रोड झुग्गियों में रहने वाले मीरा के परिवार की हालत बेहद खराब है। उसके पिता रमेश को गठिया है। वे बिस्तर पर हैं। मां उसके साथ नहीं रहती। दो भाई और एक बहन हैं। दादा की आंखें खराब हैं। बूढ़ी दादी लोगों से मांग कर परिवार का पालन करती है। पढ़ाई के प्रति मीरा की दीवानगी देख कर अब उसकी दादी को कुछ आस बंधी है।

मिड-डे मील का आसरा भी खत्म
मीरा की टीचर परमजीत कौर बताती हैं कि पहले स्कूल में मिड-डे मील बनता था तो गरीब परिवारों के बच्चे एक टाइम भरपेट खा लेते थे। लेकिन काफी समय से ग्रांट नहीं आने के कारण वह भी बंद हो गया। एक दिन वह मीरा के घर गईं तो उसकी दादी ने एक मुट्ठी चावल दिखाए कि इन्हीं से किसी तरह पूरे परिवार का पेट भरेगा। फिर उन्होंने मोहल्ले वालों से बात की, सबने मिल कर पैसे जमा किए और राशन खरीद कर उन्हें दिया।

हादसे में काटी गई थी टांग
एक सड़क हादसे के बाद मीरा की टांग काटनी पड़ी थी। उसका परिवार तब मानसा जिले में ही सरदूलगढ़ में रहता था। वहां उसके माता-पिता खेतों में मजदूरी करते थे। एक दिन मीरा और उसके भाई बहन बकरियां चराने गए थे। तभी एक ट्रक से उसका एक्सीडेंट हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed