{"_id":"5af334df4f1c1b9f098b90ff","slug":"branches-of-rss-stop-at-public-places-says-congress-mla","type":"story","status":"publish","title_hn":"सार्वजनिक स्थानों पर बंद हो संघ की शाखाएं: कांग्रेस विधायक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सार्वजनिक स्थानों पर बंद हो संघ की शाखाएं: कांग्रेस विधायक
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
Updated Thu, 10 May 2018 10:05 AM IST
विज्ञापन
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस विधायक एवं पूर्व स्पीकर कुलदीप शर्मा ने सार्वजनिक स्थानों पर आएसएस की शाखाएं लगाए जाने का विरोध किया है। उन्होंने कहा कि जब मुस्लिम सार्वजनिक स्थान पर नमाज नहीं पढ़ सकते तो सामाजिक वैमनस्य पैदा करने वाले संघ की सार्वजनिक स्थान पर होने वाली गतिविधियां भी प्रतिबंधित होनी चाहिए। शर्मा ने यहां तक कहा कि महात्मा गांधी की हत्या के पीछे भी आरएसएस की विचारधारा हैं।
विज्ञापन
यहां पूर्व मंत्री भूपेंद्र सिंह हुडडा के आवास पर पत्रकारों से बातचीत में कुलदीप शर्मा और पूर्व विधायक आफताब अहमद ने नमाज पढ़ने को लेकर सरकार की ओर से दिए गए बयान पर नाराजगी जाहिर की। इस दौरान पूर्व स्पीकर डा. रघुबीर कादियान, पूर्व विधायक भारत भूषण बत्तरा और पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष फूलचंद मुलाना भी मौजूद थे।
विज्ञापन
कुलदीप शर्मा ने कहा कि कहीं भी स्कूल प्रांगण, पार्क या सार्वजनिक स्थान पर संघ की शाखाएं लगती हैं। इन पर पूरी तरह से प्रतिबंध होना चाहिए। यदि शाखा लगाने का शौक है तो अपने घर पर लगाएं सार्वजनिक स्थानों पर नहीं। उन्होंने आरएसएस पर प्रतिबंध लगाने की मांग की और कहा कि संघ सामाजिक वैमनस्य पैदा करता है। यदि इन गतिविधियों पर रोक नहीं लगी तो हम न्यायालय की शरण में जाएंगे।
विज्ञापन
दस दौरान विधायक आफताब अहमद ने कहा कि गुड़गांव में दुनिया भर से लोग आते हैं। ऐसे में यदि जगह कम पड़ रही है खुले में नमाज पढ़ ली वह भी जुम्मे के दिन तो क्या हर्ज है। मुख्यमंत्री को इस तरह का हलका बयान नहीं देना चाहिए था। उन्होंने कहा कि सीएम ने इस तरह की बात कह कर भावनाओं को भड़काने का काम किया है।