फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   boy jumped in canal and committed suicide due to wife at muktsar of punjab

पत्नी ने इतना किया परेशान नहर में कूदकर दे दी जान, 4 के खिलाफ केस दर्ज

Tue, 14 Feb 2017 06:48 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मुक्तसर(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, मुक्तसर(पंजाब) Updated Tue, 14 Feb 2017 06:48 PM IST
विज्ञापन
boy jumped in canal and committed suicide due to wife at muktsar of punjab
नहर में कूदा युवक - फोटो : अमर उजाला
पत्नी ने युवक को इतना परेशान किया कि उसने नहर में कूदकर जीवनलीला समाप्त कर ली। पत्नी समेत चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। घटना पंजाब के मुक्तसर की है। घरेलू कलह की वजह से पत्नी से परेशान होकर पति ने सरहिंद नहर में कूदकर खुदकुशी कर ली। थाना बरीवाला पुलिस ने पत्नी, साले समेत चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन


गांव बाजा मराड़ निवासी मृतक स्वर्ण सिंह के भाई सेवक सिंह ने पुलिस को बताया कि उसके भाई की शादी करीब तीन साल पहले गांव वट्टू की कॉलोनी निवासी गुरविंदर कौर के साथ हुई थी। गुरविंदर कौर पहले भी शादीशुदा थी, जिसका तलाक हुआ था। उनको दो साल पहले एक बेटा हुआ था। करीब एक साल से उसके भाई का अपनी पत्नी के साथ झगड़ा चल रहा था।
विज्ञापन


इसके लिए बहुत बार बैठकर सुलह भी करवाई गई। मगर उसकी पत्नी हर बार झगड़ती रहती और बार-बार रूठकर मायके चली जाती। बीते दिनों भी वह मायके गई हुई थी। सेवक सिंह के अनुसार उसका भाई स्वर्ण सिंह उसे लेने के लिए गया था। वहां पर गुरविंदर कौर के साथ उसका भाई गग्गू और दो अज्ञात लोग मौजूद थे। जिनके साथ उसके भाई का झगड़ा हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बात से परेशान होकर उसके भाई ने नहर में छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली। उसका शव गांव सरहिंद नहर से गांव कोटली संघर के पास से मिला है। थाना बरीवाला के सब इंस्पेक्टर बशीर सिंह ने बताया कि उनकी ओर से सेवक सिंह के बयान पर गुरविंदर कौर, उसके भाई गग्गू और दो अज्ञात लोगों पर मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की तलाश अभी जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed