फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   boxer vijendra did not relief to the highcourt

बॉक्सर विजेंदर को हाईकोर्ट से नहीं मिली राहत

Fri, 14 Aug 2015 03:40 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़।
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़। Updated Fri, 14 Aug 2015 03:40 PM IST
विज्ञापन
boxer vijendra did not relief to the highcourt

हरियाणा पुलिस के डीएसपी बॉक्सर विजेंदर सिंह प्रोफेशनल खिलाड़ी बनना चाहते हैं। वह इंग्लैंड की एक एजेंसी से ट्रेनिंग लेने की तैयारी में है। विजेंदर ने ट्रेनिंग के लिए हरियाणा सरकार से छुट्टी मांगी थी, लेकिन कोई फैसला नहीं होने के कारण उन्होंने वीरवार को हाईकोर्ट में याचिका दायर की।

विज्ञापन


हाईकोर्ट ने तुरंत राहत देने से साफ इनकार करते हुए यह मामला मुख्य मामले के साथ जोड़ दिया है। नौकरी में रहते हुए इंग्लैंड की एजेंसी से करार करने की खबरों पर हाईकोर्ट ने स्वत: संज्ञान लेते हुए विजेंदर के मामले में हरियाणा सरकार से पूछा था कि विजेंदर को किस नीति के तहत नौकरी दी गई थी। विजेंदर की छुट्टी की मांग को लेकर याचिका की सुनवाई मुख्य मामले के साथ 20 अगस्त को होगी।
विज्ञापन


विजेंदर ने एडवोकेट पुनीत बाली के माध्यम से याचिका दायर कर कहा है कि वह बॉक्सिंग में और बड़ा नाम कमाना चाहते हैं। इसके लिए उसे उच्च स्तरीय और उत्तम ट्रेनिंग की जरूरत है। इसी ट्रेनिंग के लिए उसका इंग्लैंड की कंपनी से संपर्क हुआ है, लेकिन हरियाणा सरकार उसे छुट्टी नहीं दे रही। याचिका में यह भी कहा कि वह छुट्टी क ी अवधि का वेतन भी नहीं लेंगे, लेकिन सरकार ने उसे अभी तक मंजूरी नहीं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हाईकोर्ट ने याचिका पर कहा कि विजेंदर के मामले में हाईकोर्ट में ही स्वत: संज्ञान का मामला विचाराधीन है, ऐसे में एकल बेंच कोई राहत नहीं दे सकती और याचिका मुख्य मामले के साथ सुनवाई के लिए भेज दी।


उल्लेखनीय है कि स्वत: संज्ञान लेते हुए हाईकोर्ट ने कहा था कि जब देश के लिए मेडल लाने का मौका आया तो विजेंदर प्रोफेशनल हो गया। सरकार पर भी सवाल उठाए थे कि ऐसे सितारे विज्ञापनों से बड़ी कमाई करते हैं तो सरकार भ्रूण हत्या आदि के खिलाफ प्रचार के लिए इनका सदुपयोग क्यों नहीं करती।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed