फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Boxer Simranjeet kaur meet with Punjab CM capt Amarinder singh

मुक्केबाज सिमरनजीत को पांच लाख रुपये देगी कैप्टन सरकार, सुखबीर ने दिया एक लाख का पुरस्कार

Tue, 17 Mar 2020 12:14 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Tue, 17 Mar 2020 12:14 AM IST
विज्ञापन
Boxer Simranjeet kaur meet with Punjab CM capt Amarinder singh

पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने सोमवार को मुक्केबाज सिमरनजीत कौर को पांच लाख रुपये देने का एलान किया। खेल मंत्री राणा गुरमीत सिंह सोढ़ी के नेतृत्व में मुख्यमंत्री को विशेष तौर पर मिलने पहुंचीं सिमरनजीत कौर टोक्यो ओलंपिक के लिए क्वालीफाई होने वाली पहली पंजाबी महिला मुक्केबाज हैं।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने उन्हें बधाई देते हुए कहा कि न सिर्फ पंजाब बल्कि देश को उस पर मान है, जिसने एशिया-ओशियाना क्वालीफाई मुकाबले में रजत पदक जीतकर दुनिया के सबसे बड़े खेल मंच में हाजिरी भरने का दावा किया। उन्होंने कहा कि यह मुक्केबाज पंजाब की लड़कियों के लिए भी प्रकाश स्तंभ है, जो लड़कियां मुक्केबाजी में अपना भविष्य बनाना चाहती हैं। उन्होंने कहा कि साधारण परिवार की बेटी की यह असाधारण प्राप्ति है और उसे आगे बढ़ाने के लिए राज्य सरकार द्वारा हरसंभव मदद मुहैया करवाई जायेगी।
विज्ञापन


इस मौके पर खेल मंत्री राणा गुरमीत सिंह सोढ़ी ने मुख्यमंत्री को बताया कि लुधियाना जिले के गांव चकर की इस मुक्केबाज ने गांव में ही अपना कॅरियर बनाना शुरू किया। 2013 में जूनियर विश्व चैंपियनशिप में कांस्य पदक, 2018 में सीनियर विश्व चैंपियनशिप में कांस्य पदक और 2019 में एशियन मुक्केबाजी चैंपियनशिप में रजत पदक जीता। मोहाली स्थित पंजाब इंस्टीट्यूट ऑफ स्पोर्ट्स में भी इस मुक्केबाज ने तैयारी की। 

विज्ञापन
विज्ञापन

राणा सोढी ने मुक्केबाज को विश्वास दिलाया कि योग्यता के अनुसार खेल विभाग उन्हें नौकरी भी दिलाएगा। इस मौके पर लोकसभा सांसद परनीत कौर, सिमरनजीत कौर की माता राजपाल कौर, प्रिंसिपल सरवण सिंह, उसके कोच प्रिंसिपल बलवंत सिंह संधू, गांव चकर के पंच गुरजीत सिंह भी उपस्थित थे। 

सुखबीर बादल ने सिमरनजीत को दिया एक लाख का पुरस्कार
सुखबीर सिंह बादल ने बॉक्सर सिमरनजीत कौर को उनकी इस उपलब्धि के लिए सम्मानित करते हुए पार्टी की ओर से एक लाख का नकद पुरस्कार दिया। सिमरनजीत सोमवार को अपने परिवार के साथ अकाली दल अध्यक्ष से मिलने पहुंची थीं।

इस अवसर पर मुक्केबाज और परिवार के सदस्यों से बातचीत करते हुए बादल ने कहा कि सिमरनजीत की बॉक्सिंग का खेल चुनने की दिलेरी पंजाब की अन्य लड़कियों को भी इस खेल के लिए प्रेरित करेगी। उन्होंने सिमरनजीत के परिवार को इस खिलाड़ी को बाक्सिंग खेलने के लिए प्रोत्साहन देने के लिए बधाई दी। उन्होंने सिमरनजीत के बारे में कहा कि पिता के देहांत के बावजूद भी यह दिलेर लड़की अपने लक्ष्य के प्रति अडिग रही। 

बादल ने कहा कि उन्हें विश्वास है कि सिमरनजीत टोक्यो ओलंपिक में बहुत अच्छा प्रदर्शन करेगी और राज्य के लिए मेडल जीतकर लौटेगी। इस अवसर पर वरिष्ठ अकाली नेता जत्थेदार तोता सिंह और डॉ. दलजीत सिंह चीमा भी उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed