फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Boxer Amit Panghal met Haryana CM Manohar lal

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने मुक्केबाज अमित पंघाल को दिया ओलंपिक विजय का आशीर्वाद

Sun, 03 Jan 2021 01:26 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Sun, 03 Jan 2021 01:26 PM IST
विज्ञापन
Boxer Amit Panghal met Haryana CM Manohar lal
अमित पंघाल (फाइल फोटो।

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने बॉक्सिंग वर्ल्ड कप के स्वर्ण पदक विजेता अमित पंघाल को आशीर्वाद दिया और ओलंपिक पदक लाने के लिए अग्रिम शुभकामनाएं भी दीं। उन्होंने कहा कि प्रदेश के युवाओं को अमित से प्रेरणा लेकर अपने भविष्य को उज्ज्वल बनाना चाहिए। पंघाल ओलंपिक कैंप के लिए रवाना होने से पहले मुख्यमंत्री से उनके निवास स्थान पर मिले और ओलंपिक मेडल जीत कर लाने का वादा किया।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने पंघाल से ओलंपिक मेडल लाकर प्रदेश का गौरव बढ़ाने की उम्मीद जताते हुए उनके द्वारा की जाने वाली तैयारियों व अभ्यास के बारे में भी जानकारी ली। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने प्रदेश के खेल एवं साहसिक खेल पुरस्कार विजेताओं का मानदेय बढ़ाया है और भविष्य में भी खेल प्रतिभाओं को तराशने के लिए इस तरह की महत्वाकांक्षी योजनाओं को मूर्त रूप दिया जाएगा।
विज्ञापन


इस मौके पर अमित पंघाल ने बताया कि वे ओलंपिक के लिए अपने निजी कोच अनिल धनखड़ के साथ बेंगलुरु कूच करेंगे। वहां पर वे प्रस्तावित टोक्यो ओलंपिक तक बॉक्सिंग की बारीकियों पर ध्यान देंगे। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने इस अवसर पर अमित पंघाल के कोच समेत उनके पिता विजेंद्र सिंह और चाचा राजनारायण पंघाल को भी बधाई व शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


‘हम बदल देंगे सारा जमाना’ का मुख्यमंत्री ने किया लोकार्पण
मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि आज के दौर में डिजिटल मनोरंजन समाज की जरूरत बन चुका है। महामारी के चलते अधिकतर आमजन में तनाव और अवसाद के लक्षण प्रमुखता से दिखाई देने लगते हैं। इसके लिए सुरक्षित मनोरंजन व तनाव दूर करने के दूसरे साधन प्रयोग में लाने की जरूरत है। मुख्यमंत्री ने शनिवार को डिजिटल मंच के स्तुतिगान ‘हम बदल देंगे सारा जमाना’ का लोकार्पण किया। 


इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि ऐसे काल में नागरिकों को डिजिटल माध्यम से मनोरंजन व कला के साथ जोड़ कर रखना एक अच्छा प्रयास है। इस डिजिटल मंच के संस्थापक व हरियाणा कला परिषद रोहतक क्षेत्र के प्रभारी गजेंद्र फोगाट ने बताया कि मंच के माध्यम से अनेक सांस्कृतिक, संगीत, परिचर्चा, लोक स्तुति के कार्यक्रम प्रस्तुत किए जा रहे हैं। इस मंच से प्रसिद्ध लोक गायक प्रेम देहाती, गुलाब सिंह, सत्ते फरमाणिया, राजा सांगी, राजेश हाथी, रविदत्त, आजाद सिंह समेत अनेक प्रसिद्ध कलाकार अपनी कला का प्रदर्शन कर चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed