{"_id":"5deeb5d38ebc3e87be2ce284","slug":"bowlers-proved-correct-and-decided-to-bowl-after-winning-the-toss-chandigarh-news-pkl359456317","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"रणजी ट्रॉफीः कप्तान के फैसले को गेंदबाजों ने किया सही साबित, अरुणाचल को 147 पर समेटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रणजी ट्रॉफीः कप्तान के फैसले को गेंदबाजों ने किया सही साबित, अरुणाचल को 147 पर समेटा
Tue, 10 Dec 2019 03:07 PM IST
पंचकुला ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: पंचकुला ब्यूरो
Updated Tue, 10 Dec 2019 03:07 PM IST
विज्ञापन
क्रिकेट खिलाड़ी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कप्तान मनन वोहरा ने टॉस जीतने के बाद पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। गेंदबाजों ने इसे सही साबित कर दिखाया। उन्होंने अपनी सटीक लाइन लेंथ और धारदार गेंदबाजी से अरुणाचल प्रदेश की टीम की कमर तोड़ दी। गेंदबाजों ने कहर बरपाते हुए अरुणाचल के टी. डोरिया (00), समर्थ सेठी (01) व कामशा यंगफो (12), राहुल दलाल (06), अखिलेश साहनी (04) व नीलम ओबी (20) के निजी स्कोर पर चलता कर दिया। 68 रन पर 6 विकेट खोकर टीम संकट में दिखाई दे रही थी, लेकिन इसके बाद तेजी नेरी व सोंग ताचो की जोड़ी ने पारी को आगे बढ़ाने की कोशिश और टीम का स्कोर 100 रनों के पार पहुंचाया।
खतरनाक दिख रही जोड़ी को चंडीगढ़ के तेज गेंदबाज श्रेष्ठ निर्मोही ने सोंग ताचो को 20 कि निजी स्कोर पर बोल्ड कर दिया और टीम का स्कोर 7 विकेट के नुकसान पर 110 हो गया। दूसरे छोर पर तेजी नेरी टीके रहे। उन्होंने 1 छक्के व 6 चौके की मदद से 45 रन रन बनाए। उन्हें श्रेष्ठ निर्मोही ने शिवम भांबरी के हाथाें कैच करवाकर उनकी पारी का अंत किया। निचले क्रम के बल्लेबाज करकीर तेई ने नाबाद 13 रनों की पारी खेली। अरुणाचल प्रदेश की टीम 44.2 ओवर में सभी विकेट खोकर 147 रनों पर सिमट गई। चंडीगढ़ की ओर से श्रेष्ठ निर्मोही ने 11.2 ओवर में 26 रन देकर 5 विकेट तथा जसकरन सिंह ने 17 रन देकर 2 विकेट तथा बिपुल शर्मा ने 21 रन देकर 2 विकेट झटके।
जवाब में चंडीगढ़ की ओर से पारी की शुरुआत करने के लिए मैदान में शिवम भांबरी व अर्सलन खान की जोड़ी मैदान में उतरी। दोनों खिलाड़ियों ने बेहतरीन पारी खेलते हुए मैदान के चारों तरफ शॉट लगाए। पहले दोनाें खिलाड़ियों ने टीम के स्कोर को 200 रनों के पार पहुंचाया। दोनों बल्लेबाजों ने पहले विकेट के लिए 220 रनों की साझेदारी कर टीम को मजबूत शुरुआत दी। खतरनाक दिख रही जोड़ी को अरुणाचल प्रदेश के अखिलेश साहनी ने तोड़ दिया। उन्होंने शिवम भांबरी को स्टेट में खड़े करकीर तेई के हाथों कैच आउट करवाया।
विज्ञापन
शिवम के आउट होने से पहले 2 छक्के व 14 चौके की मदद से 105 रनों की शानदार पारी खेली। इसके बाद क्रीज पर आए चंडीगढ़ के कप्तान मनन वोहरा अर्सलन खान के साथ पारी को बढ़ाने लगे। इस दौरान लाइट कम होने के कारण 8 ओवर पहले ही मैच रोक दिया गया। दिन का खेल समाप्त होने पर चंडीगढ़ की टीम 38 ओवर में 1 विकेट के नुकसान पर 236 रन बना चुकी है। टीम के सल्लामी बल्लेबाज अर्सलन खान 20 चौके के साथ नाबाद 119 रन बनाकर तथा कप्तान मनन वोहरा 2 चौके की मदद से नाबाद 9 रन बनाकर क्र ीज पर डटे हैं। अरुणाचल प्रदेश की ओर से अखिलेश साहनी 14 ओवर में 80 रन देकर 1 विकेट झटका।

योगराज सिंह भी पहुंचे क्रिकेट देखने
इस ऐतिहासिक क्षण को देखने के लिए क्रिकेटर युवराज सिंह के पिता योगराज सिंह भी सेक्टर-16 क्रिकेट स्टेडियम पहुंचे हुए थे। उन्हाेंने चंडीगढ़ टीम के गेंदबाजों की तारीफ भी की और कहा कि यह चंडीगढ़ के युवा क्रिकेटरों के लिए बेहतरीन प्लेटफॉर्म है।
रैफरी ने योगराज सिंह को खिलाड़ियों के पास बैठने से रोका
चंडीगढ़ की टीम का पहला रणजी मैच देखने स्टेडियम में पहुंचे योगराज सिंह को मैच रैफरी ने खिलाड़ियों से दूर बैठने की सलाह दी। जानकारी के अनुसार मैच देखने के लिये योगराज सिंह मैच खेल रहे खिलाड़ियों के पास बैठने के लिए पंहुच गए थे। इस दौरान मैच रैफरी ने उन्हें निर्देश दिया कि बीसीसीआई की गाइडलाइन के अनुसार खिलाड़ियों के पास कोई बैठ नहीं सकता। इसके बाद योगराज सिंह ने स्टैंड में बैठकर रणजी मैच का लुप्त उठाया।
खिलाड़ियों ने नीचे बैठकर किया लंच
लंच टाइम में चंडीगढ़ की टीम हॉल में पहुंची। लेकिन यहां कुर्सी नहीं होने के कारण खिलाड़ियों ने नीचे बैठकर खाना शुरू कर दिया। इसके बाद बीसीसीआई के मैच रैफरी ने यूटीसीए के अधिकारियों को आदेश दिया कि हॉल में कुर्सियों की व्यवस्था की जाए। इसके बाद यूटीसीए के अधिकारियों ने मैच का पहला दिन समाप्त होने से पहले हॉल में कुर्सियां लगवा दीं।