फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Both the teams sweat hard in the practice session

Chandigarh News: दोनों टीमों ने अभ्यास सत्र में जमकर बहाया पसीना

Thu, 13 Apr 2023 02:33 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 13 Apr 2023 02:33 AM IST
विज्ञापन
Both the teams sweat hard in the practice session
चंडीगढ़। दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने बुधवार को मोहाली स्थित पीसीए स्टेडियम में जमकर अभ्यास किया। खिलाड़ियों ने पहले मैदान पर वर्कआउट किया। इसके बाद खिलाड़ियों ने सीधे नेट्स की ओर से कूच किया, जहां पर दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने अपने गेंदबाजी और बल्लेबाजी कोचों की निगरानी में पसीना बहाया। पंजाब किंग्स से प्रभसिमरन, लियाम लिविंग स्टोन, जितेश शर्मा और भानुका राजपक्षे ने बल्लेबाजी में हाथ अजमाए। इसके बाद दोनों टीमों की ओर से प्रेस वार्ता का भी आयोजन किया गया।
विज्ञापन

कोच वसीम जाफर बोले-अर्शदीप से काफी उम्मीद, टॉस जीते तो पहले बल्लेबाजी करेंगे
पंजाब किंग्स की ओर से प्रेसवार्ता मे बल्लेबाजी कोच वसीम जाफर पहुंचे। उन्होंने टीम के युवा तेज गेंदबाज अर्शदीप की जमकर तारीफ करते हुए उन्हें टीम का एक महत्वपूर्ण सदस्य बताया। उन्होंने बेहतर गेंदबाजी करते हुए मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार पिछले मुकाबले में जीता था। जाफर ने कहा कि टीम के पास सैम करन, प्रभसिमरन, लियाम लिविंगस्टोन जैसे खिलाड़ी हैं, जिनके पास टी 20 खेलने का बेहतर अनुभव हैं। जाफर ने कहा कि इस मुकाबले में अगर हम टॉस जीते तो पहले बल्लेबाजी को चुनेंगे।
विज्ञापन

बॉक्स
हार्दिक पांडे्य से काफी उम्मीदें - प्रेस वार्ता में पहुंचे डॉयरेक्टर ऑफ क्रिक्रेट गुजरात टाइटं्स के विक्रम सोलंकी ने कहा कि पंजाब किंग्स की टीम एक बेहतर टीम है हमें पूरी रणनीति बनाकर मैदान पर उतरना होगा।गुजरात टाइंट्स के कप्तान हार्दिक पांड्या पूरी तरह से स्वस्थ है। दोनों दिन अभ्यास सत्र में वह हिस्सा ले चुके हैं। यश दयाल पर बोलते विक्रम ने बताया कि वह बेहतरीन खिलाड़ी हैं,टीम के महत्वपूर्ण खिलाड़ी है। उन्होंने पिछले सीजन में बेहद शानदार प्रदर्शन किया है। हम इस मुकाबले को चैलेंज की तरह लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed