फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Both men and women need to speak against domestic violence : Meghna Pant

घरेलू हिंसा के खिलाफ औरत-आदमी दोनों को बोलने की जरूरत

Sun, 30 Jan 2022 08:45 PM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sun, 30 Jan 2022 08:45 PM IST
विज्ञापन
Both men and women need to speak against domestic violence : Meghna Pant
चंडीगढ़। आधुनिक शादियों में बंद दरवाजे के अंदर अवसाद, घृणा और हिंसा बहुत बढ़ रही है। आदमी और औरत दोनों ही ऐसे मामलों में अपने लिए बोलने की बजाय चुप्पी साधकर अपराध का हिस्सा बने रहते हैं, जो रिश्तों को और बिगाड़ देता है। घरेलू हिंसा के खिलाफ औरत और आदमी दोनों को बोलने की जरूरत है, जब हम तक हम बोलेंगे नहीं, तब तक समाज घर के अंदर होने वाले अपराध को अपराध नहीं समझेगा। ये सब बातें लेखिका मेघना पंत ने किताब बॉयज डॉन्ट क्राई की यात्रा के बारे में चंडीगढ़ साहित्य अकादमी की ओर से आयोजित चर्चा में की।
विज्ञापन

चंडीगढ़ साहित्य अकादमी की ओर से आयोजित किताब चर्चा का संचालन लेखक विवेक अत्रे ने किया। लेखिका मेघना ने एक सवाल में बताया कि किताब स्वयं के अनुभवों पर आधारित है। काफी समय अपमानजनक रिश्ते में गुजारा। शुरुआत में मैं खुद के लिए बोल ही नहीं पाई। देश में अधिकतर औरतों के साथ ऐसा होता है, पढ़ा-लिखा और जागरूक होने के बावजूद वे उनके साथ हो रहे अपराधों के खिलाफ नहीं बोल पाती। किताब में इन्हीं सब अनुभवों को साझा किया। इन अनुभवों को शब्दों में ढालना मुश्किल था, इसलिए इसे लिखने में आठ साल लगे।
विज्ञापन

लेखन ने किया उपचार की तरह काम
लेखन मेरे लिए एक तरह से उपचार की तरह काम करता है। इसने मुझे जिंदगी के सबसे कठिन समय में बचाया है, जब मैं खुलकर अपने परिवार के साथ भी समस्याएं साझा नहीं कर सकती थीं। किताब पर फिल्म बनने की तैयारिया हो रही हैं। कई प्रोडक्शन हाउस के फोन आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed