फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Border Real Hero Brigadier Kuldip Singh Chandpuri Passes Away

1971 के हीरो ब्रिगेडियर कुलदीप सिंह नहीं रहे, 'बॉर्डर' में सनी ने निभाया था किरदार

Sat, 17 Nov 2018 12:54 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोहाली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोहाली Updated Sat, 17 Nov 2018 12:54 PM IST
विज्ञापन
Border Real Hero Brigadier Kuldip Singh Chandpuri Passes Away
ब्रिगेडियर कुलदीप सिंह
1971 में लोंगेवाला के युद्ध में पाकिस्तान को धूल चटाने वाले ब्रिगेडियर कुलदीप सिंह चांदपुरी का शनिवार सुबह मोहाली के एक निजी हास्पिटल में निधन हो गया। वे ब्लड कैंसर से पीड़ित थे। लोंगेवाला युद्ध में उनकी सैन्य टुकड़ी ने बेमिसाल बहादुरी का प्रदर्शन किया था। युद्ध में उनके अदम्य साहस पर भारत सरकार ने महावीर चक्र से उन्हें सम्मानित किया था।
विज्ञापन


इसी युद्ध पर आधारित फिल्म बार्डर बनी थी। फिल्म में सनी देयोल ने चांदपुरी का किरदार निभाया था। 78 वर्षीय ब्रिगेडियर चांदपुरी यहां सेक्टर 33 में रहते थे। शुक्रवार की सुबह अचानक सीने में दर्द होने के चलते उनको मोहाली के अस्पताल में भरती कराया गया था। उनका छोटा बेटा जर्मनी में है। उसके आने पर उनका अंतिम संस्कार सोमवार को दोपहर एक बजे सेक्टर 25 के श्मशान घाट में किया जाएगा।
विज्ञापन


कनाडा में बिगड़ी थी तबियत
 चांदपुरी करीब छह महीने पहले कनाडा में रहने वाले अपने मंझले बेटे अमरदीप के घर गए थे। वहां उनकी तबियत बिगड़ी। 22 अगस्त को जांच के दौरान पता चला कि वे ब्लड कैंसर से पीड़ित हैं। कनाडा में उनका इलाज शुरू भी हो गया था, मगर वहां उनका मन नहीं लगा और वे चंडीगढ़ लौट आए। उसके बाद उन्हें मोहाली के अस्पताल में एडमिट कराया गया। 22 नवंबर को वे अपना 79 वां जन्मदिन सेलिब्रेट करने वाले थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पंजाब के सीएम ने जतया शोक
उनके निधन पर पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह सहित देश के तमाम सेना के पूर्व अफसरों और राजनेताओं ने शोक जताया है। ब्रिगेडियर कुलदीप सिंह का जन्म 22 नवंबर, 1940 को एक गुर्जर सिख परिवार में हुआ था। उनके परिवार का संबंध अविभाजित भारत के पंजाब में मोंट गोमरी से था। उनके जन्म के बाद उनका परिवार बलाचौर के चांदपुर रुड़की शिफ्ट हो गया था।


साल 1962 में चांदपुरी भारतीय थल सेना में शामिल हुए थे। 1963 में उनको ऑफिसर्स ट्रेनिंग एकेडमी से पंजाब रेजिमेंट की 23वीं बटालियन में कमीशन किया गया था। उन्होंने 1965 के युद्ध में हिस्सा लिया था। युद्ध के बाद वह एक साल तक गाजा (मिस्र) में संयुक्त राष्ट्र के मिशन पर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed