{"_id":"5a15d3634f1c1bc45b8b7d93","slug":"booking-for-parking-space-only-through-androuid-phone-in-chandigarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिर्फ एंड्रायड फोन पर होगी पार्किंग बुक, आई फोन पर नहीं मिलेगी ये सुविधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिर्फ एंड्रायड फोन पर होगी पार्किंग बुक, आई फोन पर नहीं मिलेगी ये सुविधा
राजेश ढल्ल/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Thu, 23 Nov 2017 09:19 AM IST
विज्ञापन
डेमो इमेज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घर से निकलने से पहले पार्किंग स्पेस बुक करवाने की एप बन चुकी है। इस एप का नाम आर्य स्मार्ट पार्किंग है, लेकिन यह एप एंड्रायड मोबाइल फोन पर ही चलेगा। आईफोन पर यह एप डाउनलोड करने की सुविधा नहीं है। अगले सप्ताह इस एप को प्रशासक वीपी सिंह बदनौर लॉन्च करेंगे। जबकि इस एप का ट्रायल शुरू हो गया है।
एंड्रायड मोबाइल फोन पर शहरवासी अभी से यह एप डाउनलोड कर सकते हैं। इस एप की मदद से अब आप घर से निकलने से पहले ही जिस बाजार में जाना है उसकी पार्किंग बुक करवा पाएंगे। आपके लिए वह पार्किंग स्पेस रिजर्व कर दिया जाएगा।
चाहे पार्किंग फुल हो जाए, लेकिन आपने अगर बुकिंग पहले करवा दी है तो आपकी कार के लिए स्पेस जरूर मिलेगा। शहर की 25 पेड पार्किंगों को इस एप के साथ जोड़ दिया गया है। इस एप को बनाने के लिए कंपनी का दो करोड़ रुपये का खर्चा आया है।
विज्ञापन
जबकि आर्य इंफ्रा कंपनी के अधिकारियों ने नगर निगम को आश्वासन दिया है कि वह साफ्टवेयर अपडेट कर रहे हैं। चंद माह बाद में आई फोन में भी एप डाउनलोड करने की सुविधा शुरू हो जाएगी। कंपनी की ओर से नगर निगम को कहा गया है कि 80 प्रतिशत लोगों के पास एंड्रायड मोबाइल फोन है।
पार्किंग स्पेस बुक करवाने के लिए कार चालक को समय बताना होगा। शहरवासी चाहे तो प्री-पेड कार्ड लेकर भी पार्किंग स्पेस के बुक करवाने के समय भुगतान अदा कर सकते हैं। एप की मदद से यह भी पता चल जाएगा कि कौन सी पार्किंग में कितने वाहनों की जगह बची है।
अनुबंध कमेटी तय करेगी कब से बढ़े रेट
शहर की सभी पेड पार्किंगों का सर्वे कमेटी कर चुकी है। यह रिपोर्ट नगर निगम का सौंप दी गई है। अब यह रिपोर्ट 24 नवंबर को होने वाली वित्त एवं अनुबंध कमेटी के समक्ष रखी जाएगी। सूत्रों का कहना है कि कमेटी ने जो रिपोर्ट दी है, उसमें कहा गया कि 90 प्रतिशत पार्किंगें स्मार्ट हो चुकी है चंद पेड पार्किंगों की सड़क की कारपेटिंग होनी है।
जबकि आर्य इंफ्रा कंपनी ने नगर निगम के अधिकारियों पर दबाव बनाया हुआ है कि उन्हें रेट बढ़ाने की मंजूरी दी जाए उन्हें लगातार घाटा हो रहा है। 1 दिसंबर तक रेट तो दोगुने हो जाएंगे साथ ही हर दो घंटे के हिसाब से रेट चार्ज होंगे।
अधिकतर समय यह पार्किंगें रहती हैं फुल
सेक्टर-17 की साहिब सिंह, इंपायर स्टोर, बैंक स्केयर, आरबीआई के सामने, सेक्टर-22 बस स्टैंड, शास्त्री मार्केट, सुखना लेक और सेक्टर-34 की पार्किंग स्थल अधिकतर समय फुल रहती हैं। नए सिस्टम के तहत के अब क्षमता से अधिक वाहन अब पार्क नहीं होते है जबकि पुराने सिस्टम में ऐसा नहीं होता था, जिस कारण कई बार पर्ची कटवाने के बावजूद लोगों को पार्किंग की जगह नहीं मिलती थी।