फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Bombey to goa fame actress Aruna Irani in chandigarh, special talk

टीवी के जरिए दूसरी पारी से बहुत खुश हूं: अरुणा ईरानी

Sat, 10 Dec 2016 01:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sat, 10 Dec 2016 01:18 AM IST
विज्ञापन
Bombey to goa fame actress Aruna Irani in chandigarh, special talk
अरुणा ईरानी पहुंचीं चंडीगढ़ - फोटो : अमर उजाला
फिल्म बॉम्बे टू गोवा के जरिए बॉलीवुड में स्टार के तौर पर उभरीं अरुणा ईरानी शुक्रवार को सिटी ब्यूटीफुल पहुंचीं। वह शनिवार को सेक्टर 32 स्थित एसडी कॉलेज में यादगार-ए रफी सोसाइटी की ओर से आयोजित रफी नाइट में बतौर मुख्य मेहमान शिरकत करेंगी।
विज्ञापन


बॉलीवुड की फिल्मों में अपने विभिन्न किरदारों के जरिए पहचान बनाने वाली अरुणा ईरानी ने कहा कि आजकल अच्छी फिल्में बन रही हैं लेकिन वो मुझे समझ में नहीं आतीं। आजकल पुराने गानों को रीमिक्स करके सुना जा रहा है। ये बात मुझे अच्छी लगती है कि आज का युवा भी पुराने गानों को सुन रहा है और पसंद कर रहा है। भले ही संगीत को थोड़ा बदल दिया गया है। फिर भी गाने के बोल तो वही  हैं जो सालों पहले थे। वहीं जब इनसे पूछा गया कि आपको अपनी कौन से सबसे अच्छी फिल्म लगती है तो जवाब में उन्हाेंने कहा फिल्म जो मेरे चाहने वालाें  को अच्छी लगे वह ही मेरी सबसे बेहतर मूवी है।
विज्ञापन


दूसरी पारी से खुश: फिल्मों से काफी समय से दूर रहीं अरुणा ईरानी पिछले कुछ सालों से टीवी के पर्दे पर विभिन्न सीरियल में अपने अभिनय की छाप छोड़ रही हैं। इस दौरान इन्हाेंने अपना सीरियल भी बनाया। लेकिन पिछले चार साल से सीरियल बनाना बंद कर दिया है और अब पूरा ध्यान सीरियल की एक्टिंग में लगा रखा है। अरुणा ईरानी ने कहा कि वह टीवी के जरिए दूसरी पारी से बहुत खुश हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

'नोटबंदी का फैसला सही'

Bombey to goa fame actress Aruna Irani in chandigarh, special talk
अरुणा ईरानी पहुंचीं चंडीगढ़ - फोटो : अमर उजाला
टीवी के जरिए हर घर में पहुंचीं: अरुणा ने कहा कि टीवी में काम करना अपने आप में किसी चैलेंज से कम नहीं है। उनकेअनुसार टीवी के जरिए उनको अधिक ख्याति मिली। अरुणा ने कहा कि क्योंकि टीवी हर घर -घर में देखा जाता है चाहे वह महिला, पुरुष क्यों न हो हर कोई इसे देखता है। बॉलीवुड के नामी गिरामी स्टार भी अपनी फिल्माें केप्रचार के लिए टीवी का सहारा ले रहे हैं।

ऐसे सीखा डॉयलाग डिलीवरी : अरुणा ने बताया कि वह गरीब परिवार से ताल्लुक रखती थीं। पिता की ड्रामा कंपनी थी। कंपनी में जो कलाकार काम करते थे । मुझे पिता जी उन सभी कलाकाराें के काम को दिखाते थे और बाद में उनकी तरह डॉयलाग बोलने को कहते थे। यहीं से डॉयलाग बोलना सीखा।

खुश रहो फिट रहो: इस उम्र में भी इतने फिट रहने केसवाल में अरुणा ईरानी ने कहा, ‘इसमें कोई राज नहीं है। आप बस खुश रहिए, हंसते रहिए। वहीं इन्हाेंने यह भी कहा योग करें, एक्सरसाइज करें और फिट रहें। इसी मे जीने का मजा है।’

नोटबंदी का फैसला सही: अरुणा केअनुसार  सरकार ने नोटबंटी का एक बड़ा फैसला लिया है। जो देश में कालाधन को खत्म करने के लिए जरूरी था। मगर कुछ लोग  अपने राजनीतिक स्वार्थों के लिए इसे गलत साबित करने में लगे हैं। उन्होंने कहा कि जो लोग एटीएम की लाइन में लगने को परेशानी का नाम दे रहे हैं। मै उनसे पूछना चाहूंगी की जब वे फ्री मोबाइल सिम लेने के लिए कई घंटे लाइनों में लगे रहते हैं। तब तो उन्हें कोई परेशानी नहीं होती। लेकिन अगर पैसे निकलवाने के लिए उन्हें थोड़ी देर लाइनों में लगना पड़ गया तो उन्हें परेशानी होने लगी। उन्होंने कहा कि सरकार ने यह कदम देश के भले के लिए उठाया है और हमें इस कदम में सरकार का साथ देना चाहिए।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed