{"_id":"6442777258c47a853f0d1eb1","slug":"bomb-found-in-parking-of-gurdwara-sri-guru-arjan-dev-darbar-sahib-in-tarn-taran-2023-04-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Tarntaran: तरनतारन के गुरुद्वारा साहिब की पार्किंग में मिला बम, सफाई के दौरान रेहड़ी चालक ने देखा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Tarntaran: तरनतारन के गुरुद्वारा साहिब की पार्किंग में मिला बम, सफाई के दौरान रेहड़ी चालक ने देखा
Fri, 21 Apr 2023 05:16 PM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, तरनतारन (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, तरनतारन (पंजाब)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Fri, 21 Apr 2023 05:16 PM IST
सार
श्री दरबार साहिब के कर्मचारियों ने तुरंत यह सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने आकर लोगों को वहां से हटाया और बम निरोधक दस्ते को इसकी जानकारी दे दी। पुलिस के अनुसार जल्द ही बम निरोधक दस्ता तरनतारन पहुंचकर इस बम को निरस्त करेगा।
विज्ञापन
तरनतारन में गुरुद्वारा साहिब की पार्किंग में मिला बम।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
तरनतारन के श्री दरबार साहिब के नजदीक एक पांच मंजिला पार्किंग में शुक्रवार दोपहर को एक रेहड़ी चालक गुरशिंदर सिंह उर्फ काका को सफाई करते वक्त एक पुराना बम मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। इसमें कार सेवा बाबा जगतार सिंह करवा रहे हैं। बम की सूचना मिलते ही जिले के पुलिस अधिकारी और थाना सिटी तरनतारन की पुलिस मौके पर पहुंची।
विज्ञापन
पुलिस ने तुरंत बम निरोधक दस्ते को बुलाया। एसपी (जांच) विशाल जीत सिंह ने बताया कि बरामद किया गया बम आतंकवाद के समय के दौरान का हो सकता है, जिसकी जांच विशेषज्ञ टीम कर रही हैं। उन्होंने कहा कि इस संबंध में लोगों को घबराने की जरूरत नहीं है। टीम इस बम को दूसरी जगह ले जाकर नष्ट कर देगी।
विज्ञापन
गौरतलब है कि इस बम की सूचना मिलने के बाद स्थानीय लोगों में सनसनी फैल गई थी। बम उठाने वाले गुरशिंदर सिंह उर्फ काका ने बताया कि वह श्री दरबार साहिब में सतकार कुल्फी की रेहड़ी लगाता है। जब वह रेहड़ी के पास झाड़ू लगाने लगा तो वहां बम पड़ा था। उसने यह बम उठाकर हरपाल सिंह बाबा को पकड़ा दिया। गुरशिंदर सिंह उर्फ काका ने कहा कि अगर बम संगत के बीच फट जाता तो बड़ा हादसा हो सकता था।
विज्ञापन