फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Bomb Attack in Jalandhar Police Station Enquiry Report

जालंधर थाने में बम से हमला, 24 घंटे बाद भी पुलिस खाली हाथ, आतंकी हमला हो सकता है

Sun, 16 Sep 2018 09:59 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर(पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर(पंजाब) Updated Sun, 16 Sep 2018 09:59 AM IST
विज्ञापन
Bomb Attack in Jalandhar Police Station Enquiry Report
पुलिस स्टेशन पर बम से हमला
जालंधर के मकसूदां थाने में चार विस्फोट की वारदात को 24 घंटे बीतने के बाद भी पुलिस अधिकारियों के हाथ खाली हैं। पुलिस की कई टीमों का गठन किया गया है। टीमों ने मकसूदां एरिया के तमाम सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है, लेकिन फिलहाल ऐसा सुराग नहीं मिला, जो इस केस में संदिग्ध लोगों को पकड़ने में मददगार हो। वहीं दूसरी तरफ एसएसपी देहाती नवजोत सिंह माहल का कहना है कि यह हमला योजनाबद्ध ढंग से किया गया है।
विज्ञापन


पुलिस अधिकारियों की अलग अलग टीमों का गठन किया गया है, जो कई बिंदुओं से जांच कर रही हैं। इस बात से इंकार नहीं किया जा सकता कि यह मामला आतंकवादी हमले का हिस्सा हो सकता है। हमलावर की क्या मंशा थी, यह भी अभी साफ नहीं हो पाया है, क्योंकि जिस बम का इस्तेमाल किया गया, उसकी तीव्रता काफी कम थी। अगर तीव्रता अधिक होती तो जान माल का नुकसान हो सकता था। कमिश्नर व आईजी शनिवार को वारदात स्थल पर बैठे रहे। बहरहाल पुलिस हमले को बड़ी चुनौती मान कर जांच कर ही है।
विज्ञापन


अलग-अलग दिशाओं से फेंके गए बम
वहीं आईजी जोनल नौनिहाल सिंह ने एसएसपी देहाती नवजोत सिंह माहल के साथ शनिवार को सुबह मकसूदां थाने का दौरा कर बारीकी से जायजा लिया। आईजी नौनिहाल सिंह ने थाने में हमले के बारे में पूरी जानकारी हासिल की। उन्होंने पूछा कि वारदात के दौरान मुंशी कहां था? एसएचओ रमन किस कमरे में थे और क्या कर रहे थे। वहीं पुलिस ऑफ कमिश्नर प्रवीण कुमार सिन्हा भी घटनास्थल पर दोबारा पहुंचे और लोगों से जानकारी हासिल की। आसपास के दुकानदारों के अलावा रेहड़ी व खोखे वालों को भी पुलिस ने पूछा, लेकिन एक भी ऐसा शख्स नहीं मिला, जो यह कह सके कि उसने मकसूदां थाने में बम फेंकने वाले को देेखा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


चार बम फेंकने में हमलावर को वक्त लगा, एक बम उसने एसएचओ रमन कुमार के कमरे के बाहर बनी चाहदीवारी की तरफ से फेंका, जबकि दूसरा बम मुख्य मार्ग की तरफ से और तीसरा और चौथा बम अलग दिशा से फेंका। ऐसी आशंका भी हो रही है कि हमलावरों की संख्या दो भी हो सकती है। कमिश्नर सिन्हा का कहना है कि मामला संवेदनशील है और हमारी टीम वर्क कर रही हैं अभी तक कोई सुराग नहीं मिला है।


कई संदिग्ध नंबरों की जांच
वहीं कमिश्नरेट पुलिस की आईटी टीम भी सक्रिय हो गई है और इलाके में मोबाइल टावर की कॉल लिस्ट को निकालकर खंगाला जाने लगा है। टीमें कई संदिग्ध नंबरों की जांच कर रही हैं। कमिश्नर प्रवीण कुमार सिन्हा का कहना है कि वारदात को योजनाबद्ध तरीके से अंजाम दिया गया है और हमलावर कोई सुराग छोड़कर नहीं गया है। हमारी जांच चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed