फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Bollywood Suvidha kendra will be set up to shoot films

चंडीगढ़ में बनेगा बॉलीवुड सुविधा केंद्र, यहीं से मिलेगी शूटिंग से जुड़ी हर इजाजत

Thu, 12 Nov 2020 02:32 AM IST
पंचकुला ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Thu, 12 Nov 2020 02:32 AM IST
विज्ञापन
Bollywood Suvidha kendra will be set up to shoot films
सुखना लेक - फोटो : फाइल फोटो

चंडीगढ़ में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए शहर प्रशासन एक बॉलीवुड सुविधा केंद्र बनाने की तैयारी कर रहा है। यह एक ऐसी व्यवस्था होगी, जहां पर शहर में फिल्म की शूटिंग से संबंधित सभी तरह की इजाजत एक जगह पर मिल सकेगी। प्रशासक के सलाहकार मनोज परिदा की अध्यक्षता में हुई बैठक में इस पर सहमति बनी। अधिकारियों का मानना है कि इससे शहर में ज्यादा फिल्मों की शूटिंग होगी, जिससे पर्यटक भी आकर्षित होंगे।

विज्ञापन


बुधवार को पर्यटन विभाग के सोसाइटी फॉर टूरिज्म एंड एंटरटेनमेंट प्रमोशन इन चंडीगढ़ (स्टेप्स) की गवर्निंग बॉडी की एक बैठक का आयोजन किया गया। प्रशासक के सलाहकार मनोज परिदा की अध्यक्षता में हुई बैठक में पर्यटन विभाग के सचिव एवं गृह सचिव अरुण कुमार गुप्ता, डीजीपी संजय बेनीवाल, डीसी मनदीप सिंह बराड़, पर्यटन विभाग के निदेशक, चीफ आर्किटेक्ट समेत अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

विज्ञापन

 

बैठक में पर्यटन विभाग के निदेशक ने उपस्थित सभी अधिकारियों को विभाग के निधि योजना के बारे में जानकारी दी, जिसके तहत पर्यटन मंत्रालय के नेशनल डेटाबेस में अब तक शहर के 109 होटल और गेस्ट हाउस पंजीकृत हो चुके हैं। इससे अन्य राज्यों से आने वाले पर्यटकों को काफी लाभ होगा और वह चंडीगढ़ प्रशासन से पंजीकृत होटल की पहचान कर सकेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि पर्यटन विभाग ने शहर के प्रमुख पर्यटन स्थलों की 360 डिग्री वर्चुअल इमेज तैयार की है, जिससे घर बैठे लोग शहर के प्रमुख स्थलों को देख सकेंगे। सलाहकार मनोज परिदा ने निर्देश दिया कि चंडीगढ़ आर्किटेक्चर म्यूजियम में प्रदर्शित मूल चित्रों को संग्रहित करने के लिए पर्यटन विभाग के निदेशक की अध्यक्षता में एक समिति का गठन किया जाएगा, जो लखनऊ के राष्ट्रीय सांस्कृतिक संपदा संरक्षण अनुसंधानशाला की इस कार्य में सहायता करेंगे।

 

बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि पर्यटन विभाग के सचिव, संस्कृति विभाग के सचिव, सिटको के एमडी और मुख्य वन संरक्षक को भी स्टेप्स में सदस्य के रूप में शामिल किया जाएगा, ताकि शहर में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए अहम निर्णय लिए जा सकें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed