कॉमेडी किंग' कपिल शर्मा की शादी, घर बैठे यहां क्लिक कर देख सकते हैं Live और पल-पल के अपडेट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
https://www.youtube.com/channel/UC1-BQ2oxqBVtCjMHF-Wf98w
विश्व प्रसिद्ध सैंड आर्टिस्ट सुदर्शन पटनायक ने गजब की कलाकृति बनाकर कॉमेडियन कपिल शर्मा और गिन्नी चतरथ को शादी की मुबारकबाद दी। इस आर्टिस्ट ने ओडिशा में पुरी के तट पर रेत पर एक चित्र उकेरा और लिखा, कॉन्गरेचुलेशन कपिल और गिन्नी। यह आकृति इतनी खूबसूरत है कि कपिल शर्मा और गिन्नी देखते ही रह जाएंगे। सुदर्शन अब तक ऐसी कई कलाकृतियां बना चुके हैं।
विज्ञापन विज्ञापन
A post shared by Kapil Sharma Universe (@kapilsharmauniverse) on
शादी के बाद कपिल शर्मा और गिन्नी चतरथ 14 दिसंबर को होमटाउन अमृतसर में रिसेप्शन पार्टी देंगे। इसके बाद इंडस्ट्री के लोगों के लिए भी एक खास पार्टी रखी जाएगी। ये पार्टी मुंबई में होगी। इसके बाद मुंबई में 24 दिसंबर को रिसेप्शन हो सकता है। 14 दिसंबर को होने वाले रिसेप्शन में कपिल शर्मा की ओर से वडाली नाइट रखी गई है। हालांकि अभी वेन्यू डिसाइड नहीं हुआ है, मगर बताया जा रहा है कि इस मौके पर गायक लखविंदर वडाली और उनके पिता पूरन शाह वडाली कव्वालियों से समा बांधेंगे।
कपिल शर्मा शादी के बाद गिन्नी को 1.20 करोड़ रुपये की मर्सिडीज गाड़ी से अमृतसर लाएंगे। बता दें कि कपिल शर्मा पंजाब के अमृतसर के रहने वाले हैं, वहीं गिन्नी जालंधर से हैं। गिन्नी का असली नाम भवनीत चतरथ है और उसके पिता बिजनेसमैन हैं। कपिल और गिन्नी बचपन के दोस्त हैं। दोनों का अफेयर साल 2017 में सामने आया था, जब कपिल ने पहली बार सोशल मीडिया पर गिन्नी के साथ अपनी एक फोटो शेयर की थी। ये दोनों पहली बार 2009 में आने वाले कॉमेडी शो 'हंस बलिए' में एक साथ नजर आए थे।
बेटे की शादी की खुशी, कपिल शर्मा की मां ने जमकर किया डांस
A post shared by Kapil Sharma Universe (@kapilsharmauniverse) on
लावां-फेरे में सिर्फ शामिल होंगे नजदीकी रिश्तेदार और पंजाबी सेलिब्रिटी
हालांकि शादी समारोह में पंजाबी फिल्म हस्तियों के अलावा बॉलीवुड से भी दिग्गजों को निमंत्रण दिया गया है, मगर ज्यादातर दिग्गज बॉलीवुड अदाकार मुंबई में होने वाली रिसेप्शन में ही भाग लेंगे। गुरप्रीत सिंह घुग्गी लंदन से अपनी फिल्म के शूट में से समय निकाल कपिल शर्मा की शादी समारोह के लिए आज पंजाब लौट आए हैं और मेहमाननवाजी के लिए तैयार हैं।
उन्होंने बताया कि जालंधर में शादी समारोह में दोनों पक्षों के करीबी रिश्तेदार व पंजाब से जुड़ी फिल्मी हस्तियां ही शिरक्त करेंगी, क्योंकि मौसम में भी बदलाव आ रहा है। पंजाब में धुंध, बारिश और बहुत ठंड हो रही है। ऐसे में फ्लाइटें आदि आने-जाने में दिक्कतें आती हैं। इसलिए ज्यादातर सेलीब्रिटी मुंबई में होने वाली रिसेप्शन पार्टी में ही पहुचेंगे।
जागो में गुरमीत बावा ने गाई घोड़ियां
10 दिसंबर को जागरण रखा गया, जमकर नाचीं मां
शादी के उपलक्ष्य में शर्मा परिवार की ओर से 10 दिसंबर सोमवार रात अमृतसर के होटल रेडीसन ब्लू में आयोजित जागरण में मुंबई और पंजाब के सितारों ने शिरकत की। जागरण में गायक मास्टर सलीम और गायिका ऋचा शर्मा ने महामाई का गुणगान किया। कपिल-गिन्नी की शादी अटेंड के लिए कपिल की रील वाइफ सुमोना चक्रवर्ती पंजाब पहुंच गई हैं।
वहीं सोमवार रात जागरण में कामेडियन कृष्णा अभिषेक, मशहूर गायक लखविंदर वडाली, रोशन प्रिंस, जोरा रंधावा के अलावा हास्य कलाकार चंदन प्रभाकर, सुदेश लहरी, राजीव ठाकुर पहुंचे और कपिल को शुभकामनाएं भेंट की। जागरण में हिस्सा लेने पहुंचे राजीव ठाकुर ने कपिल को शादी की शुभकामनाएं दी और कहा कि वह परमात्मा से कपिल और गिन्नी की जोड़ी सदा सलामत रखने की कामना करते हैं।
रोशन प्रिंस भी जागरण में भी शामिल हुए। वहीं जागरण में बेटे की शादी की खुशी में कपिल की मां जनक जी भर कर नाचीं। इस डांस का एक वीडियो भी वायरल हो रहा है।