{"_id":"69fd5fe950a3793d536d6aa53cf24961","slug":"bollywood-bneegi-in-chandigarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुराने दिनों की याद दिलाएगी ‘मायानगरी’ जानिए कहां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुराने दिनों की याद दिलाएगी ‘मायानगरी’ जानिए कहां
अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Thu, 21 Nov 2013 10:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वैसे तो मुंबई को मायानगरी के नाम से जाना जाता है, लेकिन अब चंडीगढ़ में भी मायानगरी बनने जा रही है। तीन दिनों के लिए चंडीगढ़ शहर बॉलीवुड के रंग में रंगा नजर आएगा।
यूटी पर्यटन विभाग और मीडिया पार्टनर अमर उजाला की ओर से करवाया जा रहा चंडीगढ़ कार्निवाल शुक्रवार से शुरू हो जाएगा। इस बार कार्निवाल को नाम दिया गया है ‘मायानगरी’। ग्रामोफोन के आकार में बने विशालकाय गेट से प्रवेश करते हुए शहरवासियों को बॉलीवुड की मायानगरी का एहसास मिलेगा।
हर ओर बॉलीवुड कलाकारों की तस्वीरें नजर आएंगी और कुछ फिल्मी अंदाज में फ्लोट्स से झांकियां भी निकाली जाएंगी। इस बार सिनेमा के 100 साल पूरे होने की थीम पर कार्निवाल करवाया जा रहा है।
विज्ञापन
‘एन ईवनिंग इन पेरिस’ की होगी स्क्रीनिंग
सेक्टर-10 लेजर वैली पर तीन दिनों तक एन ईवनिंग इन पेरिस फिल्म दिखाई जाएगी। शम्मी कपूर और शर्मिला टैगोर की इस सुपरहिट फिल्म की याद दिलाने केलिए यहां एफिल टॉवर पर शानदार इंतजाम किए जा रहे हैं। यहां लोगों को फिल्म से संबंधित क्वीज कांटेस्ट भी होंगे।
खलनायकों के लिए होगी दीवार
तन्वी गर्ग ने बताया कि कार्निवाल में एक पूरी दीवार खलनायकों के लिए बनाई जा रही है। दीवार पर बॉलीवुड के अभी तक के नामी खलनायकों की पेंटिंग्स लगाई जाएंगी।
‘दबंग’ बनेंगी चंडीगढ़ पुलिस
पर्यटन निदेशक तन्वी गर्ग ने बताया कि इस बार सभी स्टॉल्स को फिल्मी नाम दिए जाएंगे। यहां लोगों को ट्रैफिक संबंधी नियमों की जानकारी देने के लिए स्टॉल लगाया जाएगा, जिसे नाम दिया जाएगा ‘दबंग’। इसी तरह बॉलीवुड सेल को डॉन, जीसीजी के स्टॉल को कश्मीर की कली, ब्रिटिश लाइब्रेरी के स्टॉल को नमस्ते लंदन, बेकर्स जोन को बावर्ची, यूआईएचएम पीयू के स्टॉल को बर्फी और ली कार्बूजिए सेंटर के स्टॉल को यादें नाम दिया जाएगा।