{"_id":"a2d36e9a6c81abb0146cd8153e7c283b","slug":"bollywood-actor-sunny-deol-car-checking-by-punjab-police-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोहाली में सन्नी देयोल की गाड़ी की चेकिंग, बंद डिब्बा मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोहाली में सन्नी देयोल की गाड़ी की चेकिंग, बंद डिब्बा मिला
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
Updated Mon, 25 Jan 2016 09:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और फ्रांस के राष्ट्रपति फ्रांस्वा ओलांद की सुरक्षा के चलते अभिनेता सनी देओल की गाड़ी की भी चेकिंग की गई और एक ताला बंद डिब्बा मिला। इस वीवीआईपी दौरे के दौरान सेलिब्रिटी हो या आम आदमी सभी को कड़ी सुरक्षा के बीच गुजरना पड़ा।
विज्ञापन
इस बीच इंटरनेशनल एयरपोर्ट की ओर जा रहे बालीवुड अभिनेता सनी दिओल की सांसें उस समय अटक गईं, जब चेकिंग के दौरान उनकी गाड़ी में ताला बंद टिन का डिब्बा मिला। पुलिस ने उनकी गाड़ी से डिब्बे को बाहर निकालकर चेक किया। हालांकि, सनी देओल गाड़ी से बाहर नहीं उतरे, लेकिन उनके चेहरे पर घबराहट साफ देखी गई।
विज्ञापन
चेकिंग के दौरान डिब्बा खाली मिला। इसके बाद पुलिस ने उन्हें जाने दिया। बता दें कि सनी अपनी आने वाली फिल्म घायल वन्स अगेन की प्रमोशन के लिए कुछ दिन से शहर में थे। वह इसी सिलसिले से मुंबई जा रहे थे। वहीं, एयरपोर्ट के आसपास के सभी एरिया को पुलिस ने किले में तबदील कर रखा था।
विज्ञापन
इसके अलावा शहर के सभी इलाकों में नाकेबंदी रही। एयरपोर्ट जाने वाले सभी रास्तों पर पुलिस की ओर से नाके लगाकर चेकिंग की गई। इस दौरान हर आने जाने वाले वाहन की जांच की गई। चेकिंग के दौरान पुलिस के साथ कमांडों के जवान भी तैनात रहे।
पैदल जाने वालों के आईकार्ड चेक किए
परिजनों को छोड़ने आए कुछ लोग नाके और एंट्री फीस के चलते अपने वाहन एयरपोर्ट से दूर खड़ा कर पैदल निकल पड़े। पुलिस ने सभी लोगों के आई कार्ड चेक करने के बाद ही उन्हें एयरपोर्ट की ओर जाने दिया। मौके पर हिमाचल से आ रहे परिवार के पास कोई पहचान पत्र नहीं था। जिसके चलते उसे अपनी गाड़ी से एयरपोर्ट जाना पड़ा। इसके अलावा टू व्हीलर पर मुंह ढककर जाने वाले सभी लोगों के चेहरे और उनका पहचान पत्र देखने के बाद उन्हें जाने दिया।
होम सेक्रेटरी की गाड़ी की भी चेकिंग
पंजाब के होम सेक्रेटरी की गाड़ी जब एयरपोर्ट की ओर जा रही थी तो पुलिस ने उसे भी रोक कर चेक किया। उस समय कार में दो महिलाएं बैठीं थीं और कार में लगी लाइट को ढक रखा था। वहीं, होम सेक्रेटरी के कार के चालक ने भी चेकिंग करवाने से गुरेज नहीं की।
पुलिस ने गाड़ी से निकाली नंबर प्लेट
एयरपोर्ट की ओर जा रहे एक हरियाणा नंबर की गाड़ी के अंदर से दूसरी नंबर प्लेट मिली। पुलिस कर्मियों ने गाड़ी को रोक लिया और उसके कागज मांगे। गाड़ी के मालिक ने बताया कि उसने किसी से पुरानी गाड़ी खरीदी है। पहले मालिक ने गाड़ी का पेड नंबर लिया था। उसने नंबर प्लेट नहीं उतारी थी। वह उसी प्लेट को बदलवाकर आ रहा है। उसने पुलिस को गाड़ी के सभी कागज दिखाए। इसके बाद पुलिस ने उसे छोड़ दिया।
गांवों में मौजूद रहे पुलिसकर्मी
एयरपोर्ट के साथ लगते गांवों में पुलिस गश्त रही और पुलिस की गाड़ियां भी गांवों के घूमती दिखाई दी। वहीं, कमांडो पुलिस भी पूरी सक्रिय दिखी। एयरपोर्ट चौक से लेकर एयरपोर्ट तक तो कई जगह पर पुलिस ने नाके लगा रखे थे। हर आने वाली गाड़ी को रोक कर चेक किया गया।