{"_id":"33d66c0d7cc9e75f5bd6a460fe20aa33","slug":"bollywood-actor-sunil-shetty-road-show-in-amritsar","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेतली जीते तो चुटकियों में होंगे काम: शेट्टी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जेतली जीते तो चुटकियों में होंगे काम: शेट्टी
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर
Updated Fri, 11 Apr 2014 01:30 PM IST
विज्ञापन
बालीवुड स्टार सुनील शेट्टी अमृतसर संसदीय क्षेत्र से अकाली भाजपा संयुक्त प्रत्याशी अरूण जेतली के समर्थन में जनता से वोट मांगने रोड शो के रूप में शहर की सड़कों पर निकले।
विज्ञापन
शेट्टी को देखने के लिए हर जगह भारी भीड़ नजर आई। शेट्टी ने रोड शो के दौरान विभिन्न जगहों पर अपील की कि जेतली जैसे शरीफ व सच्चे आदमी को जिताकर अगर संसद में भेजा जाएगा तो अगले कई दशकों तक अमृतसर को अपनी किस्मत पर नाज होगा।
विज्ञापन
शेट्टी ने यह भी कहा कि जेतली के लिए आने वाली मोदी सरकार में कोई भी काम करवाना चुटकियों की बात है क्योंकि मोदी सरकार में जेतली की हैसियत नंबर 2 की होगी यह सब जानते हैं।
विज्ञापन
उन्होंने यह भी कहा कि अगर जेतली यहां से जीत जाते हैं तो अमृतसर मे भी बालीवुड की तर्ज पर फिल्म प्रोडक्शन को बढ़ावा देने के लिए फिल्मसिटी सहित कई अन्य प्रोजेक्ट लाने की पहल वह खुद जेतली के साथ करेंगे।
इस अवसर पर कौंसलर मीनू सहगल, दीपक सहगल, बाजार कमेटी प्रधान रोहित अरोड़ा, विक्की अरोड़ा, किशन लाल अरोड़ा, शिवाली अहूजा, बब्बी सूद, नीतू अनेजा, नीरजा शीतल, विशाल अरोड़ा, विशाल दुआ, हर्षिल नय्यर, भागय सहगल आदि उपस्थित थे।