फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   bollywood actor, randeep hooda, bollywood movie lal rang, lal rang, controvertional song, panipat

बॉलीवुड अभिनेता रणदीप की नई फिल्म रिलीज से पहले विवादों में

Thu, 21 Apr 2016 05:28 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पानीपत।
ब्यूरो/अमर उजाला, पानीपत। Updated Thu, 21 Apr 2016 05:28 PM IST
विज्ञापन
bollywood actor, randeep hooda, bollywood movie lal rang, lal rang, controvertional song, panipat
रनदीप हुड्डा
बॉलीवुड सुपरस्टार रणबीर हुड्डा की बॉलीवुड फिल्म लाल रंग रिलीज होने से पहले ही विवादों में घिर गई है। पुठर गांव निवासी राकेश ने फिल्म के निर्देशक, निर्माता, कंपनी एवं गायक के खिलाफ हाईकोर्ट में अर्जी दायर की है। राकेश कुमार ने हरियाणवी सिंगर विकास कुमार पर ‘करदू खर्च करोड़’ गीत को चोरी करने के आरोप लगाए हैं। उसका आरोप है कि उसने गीत को लिखा है, लेकिन गायक ने गीत की प्रस्तुति में उसका कहीं पर भी नाम नहीं दिया है। वहीं सिंगर विकास कुमार ने सभी आरोपों को निराधार बताया है। 
विज्ञापन


करनाल स्थित एक मॉल में चालक की नौकरी करने वाले पूठर गांव निवासी राकेश कुमार ने सोमवार को मीडिया से बातचीत में बताया कि उन्होंने पांच साल पहले ‘करदू खर्च करोड़’ गाना लिखा था। विकास कुमार ने खुद उनसे संपर्क कर गाना गाने की पेशकश की थी। विकास कुमार ने उनके गाने की व्हाट्सअप पर जमकर तारीफ की थी। उन्होंने विकास कुमार को अपना गाना गाने का अवसर दिया। विकास कुमार ने बॉलीवुड फिल्म लाल रंग में ‘करदू खर्च करोड़’ गाना गाया है।
विज्ञापन


आरोप है कि विकास कुमार ने गाने से उनका नाम हटा दिया। फिल्म की टीम से भी उनका नाम कटवा दिया गया। वह पूरे मामले की जानकारी बॉलीवुड स्टार रणबीर हुड्डा को भी देंगे और फिल्म में उनका नाम जोड़ने की अपील करेंगे। उन्होंने फिल्म के निर्माता शैयद अहमद अफजल, निर्देशक नितिका ठाकुर, निजी कंपनी व सिंगर विकास कुमार के खिलाफ कोर्ट में अर्जी दायर की है। हाईकोर्ट ने चार को नोटिस भी जारी किया है, वहीं 20 अप्रैल को पानीपत में आयोजित कार्यक्रम खुशियों के रंग-गोमाता के संग के कार्यक्रम की जानकारी देने पहुंचे विकास ने राकेश कुमार के सभी आरोपों को खारिज कर दिया। विकास कुमार ने कहा कि करदू खर्च करोड़ गाना उन्होंने लिखा है। राकेश कुमार उन पर बेवजह आरोप लगा रहे है। जो ऊचाइयों पर चढ़ता उन पर आरोप तो लगते ही हैं। उन्होंने कहा कि उनको हाईकोर्ट से कोई नोटिस नहीं मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed