Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Body's own cells to control sugar: A new hope for treating Type 1 diabetes

Chandigarh News: शरीर की कोशिकाएं ही करेंगी शुगर कंट्रोल, टाइप-1 डायबिटीज के इलाज की नई उम्मीद

Sun, 29 Nov 2026 01:50 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 29 Nov 2026 01:50 AM IST
विज्ञापन
Body's own cells to control sugar: A new hope for treating Type 1 diabetes
पीजीआई में बीटा सेल ट्रांसप्लांट से टाइप-1 डायबिटीज के इलाज की नई उम्मीद
विज्ञापन




स्वस्थ कोशिकाओं के प्रत्यारोपण से शरीर में ही बनने लगेगा इंसुलिन, गंभीर मरीजों को रोजाना इंजेक्शन से मिल सकती है राहत
माई सिटी रिपोर्टर
चंडीगढ़। टाइप-1 डायबिटीज के मरीजों को रोजाना इंसुलिन के इंजेक्शन लेने पड़ते हैं। कई बार इंजेक्शन और दवाओं के बावजूद शुगर का स्तर नियंत्रित नहीं रहता। ऐसे मरीजों के इलाज के लिए पीजीआई में अग्न्याशय की इंसुलिन बनाने वाली बीटा कोशिकाओं के प्रत्यारोपण की तकनीक पर चर्चा हुई। इस पद्धति में मरीज के शरीर में स्वस्थ इंसुलिन उत्पादक कोशिकाएं पहुंचाई जाती हैं, जो जरूरत के अनुसार इंसुलिन बना सकती हैं। इससे भविष्य में गंभीर मरीजों की इंसुलिन पर निर्भरता कम होने और रोजाना इंजेक्शन से राहत मिलने की उम्मीद है।
पीजीआई के ट्रांसलेशनल एंड रीजनरेटिव मेडिसिन विभाग की ओर से आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन सीटीटीआर-2026 में देश-विदेश के विशेषज्ञों ने इस तकनीक से जुड़े शोध और संभावनाएं साझा कीं। खासतौर पर उन मरीजों पर चर्चा हुई, जिनका शुगर स्तर अचानक बहुत नीचे गिर जाता है और बेहोशी का खतरा रहता है। सम्मेलन के मुख्य अतिथि नेशनल एकेडमी ऑफ मेडिकल साइंसेज के प्रेसिडेंट-इलेक्ट लेफ्टिनेंट जनरल डॉ. वेलु नायर ने पीजीआई में सेल और जीन थेरेपी के क्षेत्र में आगे बढ़ने की जरूरत बताई। उन्होंने इसके लिए विशेष निर्माण इकाई स्थापित करने पर जोर दिया। सम्मेलन का उद्देश्य प्रयोगशालाओं में हो रहे शोध को मरीजों के इलाज तक पहुंचाने की संभावनाएं तलाशना रहा।
विज्ञापन

शरीर में ही बनने लगेगा इंसुलिन
डॉ. बालामुरुगन एन. अप्पाकलाई ने बताया कि टाइप-1 डायबिटीज में प्रतिरक्षा प्रणाली अग्न्याशय की इंसुलिन बनाने वाली बीटा कोशिकाओं को नष्ट कर देती है। इससे शरीर शुगर नियंत्रित नहीं कर पाता। आइलेट सेल ट्रांसप्लांटेशन में स्वस्थ इंसुलिन उत्पादक कोशिकाएं मरीज के शरीर में प्रत्यारोपित की जाती हैं। ये रक्त में शुगर के स्तर के अनुसार इंसुलिन बना सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बॉक्स: स्टेम सेल से कोशिकाएं तैयार करने पर भी काम
डॉ. बालामुरुगन एन. अप्पाकलाई ने गंभीर टाइप-1 डायबिटीज के मरीजों में इस तकनीक के इस्तेमाल से जुड़े शोध प्रस्तुत किए। दाता कोशिकाओं की कमी दूर करने के लिए स्टेम सेल से प्रयोगशाला में बीटा कोशिकाएं तैयार करने और उन्हें शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली से सुरक्षित रखने पर भी चर्चा हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed