फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Body raid on information of body trade, left after questioning

देह व्यापार की सूचना पर सैलून में छापेमरी, पूछताछ के बाद छोड़ा

Sat, 31 Oct 2020 01:21 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 31 Oct 2020 01:21 AM IST
विज्ञापन
Body raid on information of body trade, left after questioning
चंडीगढ़। सेक्टर-19 थाना पुलिस ने देह व्यापार की सूचना पर एक सैलून में छापेमारी की। पुलिस सैलून से दो युवक और दो युवतियों को पकड़कर थाने ले गई, जहां जांच के बाद सभी को देर शाम छोड़ दिया गया। थाना पुलिस ने डीडीआर दर्ज की है।
विज्ञापन

शुक्रवार को पुलिस को सूचना मिली कि सेक्टर-19 के एक सैलून में देह व्यापार का धंधा चल रहा है। सेक्टर-19 थाना प्रभारी शादी लाल की अगुवाई में टीम बनाई गई, जिसके बाद पुलिस ने दोपहर बाद करीब साढ़े चार बजे सैलून में पहुंचकर छापेमारी शुरू कर दी। इस दौरान पुलिस ने सैलून के रजिस्टर के अलावा कमरों की तलाशी लेकर मौके पर मौजूद दो युवतियों व दो युवकों को हिरासत में लेकर सेक्टर-19 थाने ले गई, जहां पुलिस ने पूछताछ और फिर वेरिफिकेशन के बाद देर शाम उन्हें छोड़ दिया। पुलिस का कहना है कि युवतियां सैलून में काम करती हैं। जांच में ऐसा कुछ पाया नहीं गया है, जिससे युवक-युवतियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed