फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Bobby Jindal Family Members Criticize his Statement about Being Indian

'बॉबी! तुम क्या? हम शर्मिंदा हैं, तुम हमारे बेटे हो'

Mon, 19 Jan 2015 12:10 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मालेरकोटला (संगरूर)
ब्यूरो/अमर उजाला, मालेरकोटला (संगरूर) Updated Mon, 19 Jan 2015 12:10 PM IST
विज्ञापन
Bobby Jindal Family Members Criticize his Statement about Being Indian

भारतीय मूल के अमेरिकी गवर्नर बॉबी जिंदल द्वारा खुद को भारतीय कहलाने पर आपत्ति जताए जाने पर जिंदल के भारत में रहने वाले परिजनों ने अफसोस जताया है।

विज्ञापन


बॉबी जिंदल की चाची विजयलक्ष्मी ने अमर उजाला के माध्यम से बॉबी से प्रश्न पूछा है कि बॉबी अब तुम्हें भारतीय कहलाने पर शर्म क्यों आने लगी है? शनिवार सुबह बॉबी के इस बेतुके बयान की खबर अखबारों में छपी तो बॉबी की चाची और उसके चचेरे भाइयों का सिर जैसे शर्म से झुक गया।
विज्ञापन


विशेष बातचीत के दौरान उसकी चाची विजयलक्ष्मी और चचेरे भाई हरविंदर जिंदल व तरसेम जिंदल ने बताया कि सचमुच अब बॉबी बदल गया है। इस नए साल पर तो उसने उन्हें बधाई संदेश तक नहीं भेजा और न ही अब चिट्ठी का जवाब आता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

डॉलरों की चकाचौंध में बदला बॉबी जिंदल

Bobby Jindal Family Members Criticize his Statement about Being Indian

बॉबी की चाची ने बताया कि उनके पति का देहांत होने के बाद उन्होंने अपनी बेटी रेणु की शादी पटियाला में की थी। उस समय उन्होंने बॉबी के पिता अमर जिंदल को चिट्ठी लिखकर निवेदन किया था कि रेणू के पिता नहीं रहे, इसलिए आप ताया होने के नाते उसकी शादी में आकर कन्यादान करें, लेकिन डॉलरों की चकाचौंध ने उन्हें न सिर्फ भारत में रहने वाले अपने सगे संबंधियों को भुला दिया बल्कि खून के रिश्ते भी दम तोड़ते हुए नजर आए।

विजयलक्ष्मी ने कहा कि ऐसे में आज अगर बॉबी को भारतीय कहलाने पर शर्म आ रही है तो इसमें बॉबी से ज्यादा शर्म उन्हें आ रही है। समाचार पत्रों में बॉबी की खबर आने पर हमेशा खुशी से झूमने वाले इस परिवार के लिए शनिवार का दिन निराशा भरा रहा। बॉबी की भारतीय न कहलाने की इच्छा ने उन्हें नि:शब्द कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed