{"_id":"21a0c65b10529daba0253a41f1aae7b9","slug":"boating-on-sukhna-lake-chandigarh-going-to-be-start-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुशखबरी, सुखना पर आज से ले बोटिंग का मजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खुशखबरी, सुखना पर आज से ले बोटिंग का मजा
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Thu, 19 Mar 2015 08:15 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिटी ब्यूटीफुल शहर की खास पहचान सुखना लेक में फिर से पुरानी रौनक लौट रही है। लगभग तीन महीने बाद सुखना लेक पर ट्राइसिटी और देश-विदेश के सैलानी बोटिंग का लुत्फ उठा सकेंगे।
विज्ञापन
चंडीगढ़ प्रशासन ने 19 मार्च से सुखना में बोटिंग को शुरू करने का फैसला लिया है। गृहसचिव अनुराग अग्रवाल ने बताया कि 19 मार्च को शाम 4 बजे से बोटिंग शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन
प्रशासक के सलाहकार विजय कुमार देव इस मौके पर मुख्य अतिथि होंगे। बोटिंग इवेंट को पूरे गाजे-बाजे के साथ शुरू किया जाएगा। पुलिस बैंड भी इस मौके पर प्रस्तुति देंगे।
विज्ञापन
सुखना लेक पर नए झूले
यूटी टूरिज्म विभाग सुखना लेक को वर्ल्ड क्लास टूरिस्ट स्पॉट बनाने का प्रपोजल तैयार करने में जुटा है। बच्चों के लिए लेक पर खास झूले लगाए हैं। जल्द ही सुखना रेगुलरेटरी ऐंड पर भी कैफेटेरिया खोलने का विचार है।
आजकल लेक पर बोट्स और शिकारों की रिपेयर करने का काम पूरे जोरों पर है। जानकारी के अनुसार टूरिस्ट सीजन को देखते हुए टूरिज्म डिपार्टमेंट सुखना लेक में बोट्स की संख्या भी बढ़ाएगा। 15 लाख की लागत से 25 नई बोट्स खरीदने का टेंडर निकाला जाएगा।
अप्रैल मे वाटर स्पोर्ट्स फेस्टिवल
लंबे समय से सुखना लेक में स्पोर्ट्स गतिविधियां बंद हैं। टूरिस्ट के अलावा वाटर स्पोर्ट्स को भी अब प्रमोट किया जाएगा।
सूत्रों के अनुसार चंडीगढ़ टूरिज्म विभाग अप्रैल में पहली बार वाटर स्पोर्ट्स फेस्टिवल आयोजित करने की तैयारी कर रहा है। इस मौके पर सभी ऐज ग्रुप के लिए वाटर स्पोर्ट्स इवेंट आयोजित किए जाएंगे।