{"_id":"8b32c0604ca389a4814045ac71a370f2","slug":"blows-to-the-head-the-woman-s-purse-snatched","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिर पर वार कर, युवती का पर्स छीना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिर पर वार कर, युवती का पर्स छीना
ब्यूरो/अमर उजाला-पंचकूला
Updated Wed, 29 Jan 2014 08:57 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आइटी पार्क से जॉब करके लौट रही युवती को एक्टिवा सवार युवकों ने सेक्टर-7 में उसके सिर पर वार करके पर्स स्नैच कर लिया।
वार इतना तेज था कि युवती वहीं गिर पड़ी और बेहोश हो गई। पीड़ित गुड़गांव की रहने वाली है और सेक्टर-7 पंचकूला में किराये पर रहती है। जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची।
मंगलवार शाम करीब 8.10 बजे आइटी पार्क से जॉब करके लौट रही राखी ने मनीमाजरा के एटीएम से तीन हजार रुपये निकाले और ऑटो में सवार होकर वह सेक्टर-7 पहुंची।
वहां एक केमिस्ट शॉप से दवा लेने के बाद करीब 8.45 बजे पैदल ही जा रही थी। इस दौरान पीछे आए एक्टिवा सवार युवकों ने उसके सिर में वार करके पर्स स्नैच करके भाग गए।
गिरने से युवती को कई जगह गुम चोटें भी आईं। युवती के मुताबिक, पर्स में वोटर कार्ड, एटीएम कार्ड, पासबुक, नगदी सहित कई और जरूरी दस्तावेज थे।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, जिस जगह पर घटना हुई है वहां आसपास स्ट्रीट लाइटें नहीं जल रही थीं, जिसका फायदा उठाते हुए स्नैचरों ने इस वारदात को अंजाम दिया।
विज्ञापन
दिन के वक्त भी सेक्टर-15, सेक्टर-सात, 11 सहित आसपास के सेक्टरों में महिलाओं और युवतियों को इस तरह की वारदात की आशंका सताती रहती है। लेकिन, रात के वक्त नाके नहीं लगाए जाने की वजह से स्नैचर भी वारदात को अंजाम देकर आसानी से भाग जाते हैं।