फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Blown two bracelets of old lady by giving lift, fourth incident in 12 days

लिफ्ट देकर वृद्धा के दो कंगन उड़ाए, 12 दिन में चौथी वारदात

Mon, 13 Sep 2021 01:50 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Mon, 13 Sep 2021 01:50 AM IST
विज्ञापन
Blown two bracelets of old lady by giving lift, fourth incident in 12 days
चंडीगढ़। कार सवार दो शातिर महिलाएं 64 वर्षीय वृद्धा को कार में लिफ्ट देकर सोने के कंगन ले उड़ीं। महिलाओं ने वारदात को उस वक्त अंजाम दिया, जब वृद्धा पति के साथ मोहाली के सरकारी अस्पताल जाने के लिए पलसोरा के बस स्टैंड पर खड़ी ऑटो का इंतजार कर रही थी। सेक्टर-39 थाना पुलिस ने अज्ञात में मामला दर्ज कर जांच शुरू किया है।
विज्ञापन

12 दिन में इन शातिर महिलाओं ने यह चौथी वारदात की है जबकि पुलिस हाथ पर हाथ धरे बैठी है। पुलिस के मुताबिक, कुलवंत कौर (68) परिवार समेत पलसोरा में रहती हैं। शनिवार सुबह वह पति के साथ मोहाली फेज-6 के सरकारी अस्पताल जाने के लिए पलसोरा स्थित बस स्टैंड पर ऑटो का इंतजार कर रही थीं। इस बीच सफेद रंग की एक कार उनके आगे आकर रुक गई। कार में चालक समेत दो महिलाएं सवार थीं। महिलाओं के पूछने पर कुलवंत कौर ने बताया कि वह अस्पताल जाने के लिए ऑटो का इंतजार कर रही हैं। इस पर महिलाओं ने कहा कि वह भी मोहाली जा रही हैं, कार में बैठ जाओ, अस्पताल छोड़ देते हैं। मना करने के बावजूद महिलाओं ने कुलवंत को पिछली सीट पर बीच में बैठा लिया, जबकि उनके पति को चालक के बगल वाली सीट पर। करीब 15 मिनट कार में घुमाने के बाद पति-पत्नी को सेक्टर-55 में उतार दिया। थोड़ी देर बाद कुलवंत ने देखा कि उनकी कलाई के दोनों कंगन गायब हैं। इसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस अब वारदात स्थल और आसपास के क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगालने में जुट गई है ताकि आरोपी महिलाओं की पहचान हो सके।
विज्ञापन

बॉक्स
जाली नंबर की कार पुलिस के लिए जंजाल
एक के बाद एक चार वारदात कर शातिर गिरोह ने सनसनी फैला दी है, लेकिन पुलिस अब तक कोई ठोस सुराग नहीं लगा सकी है। जांच में सामने आया कि ये महिलाएं सफेद रंग की स्विफ्ट वीडीआई (पीबी-67 नंबर) से वारदात कर रही हैं। पुलिस को कई फुटेज भी मिली हैं। कार का नंबर खंगालने पर वह जाली निकला है। ऐसे में पुलिस के लिए इस गिरोह को पकड़ना मुश्किल साबित हो रहा है। दूसरी तरफ, पुलिस यह भी दावा है कि जल्द ही इस गिरोह को दबोच लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहले भी हुईं वारदातें
1 सितंबर को ओल्ड एयरपोर्ट के पास से 75 वर्षीय महिला के कंगन उड़ाए
9 सितंबर सेक्टर-43 से 66 वर्षीय महिला के दो कंगन काटे
8 सितंबर को सेक्टर-51 में 58 वर्षीय महिला के कंगन उड़ाए
31 मार्च सेक्टर-37 में मंदिर से लौटन के दौरान महिला के कंगन उड़ाए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed