पीएम मोदी को 4 पेज में खून से लिखा खत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक तरफ जहां नशे पर सियासत गर्माई हुई है, वहीं दूसरी तरफ शहीद-ए-आजम भगत सिंह यूथ क्लब के युवाओं ने खून से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को खत लिखा है।
इसमें पीएम से गुहार लगाई गई है कि पंजाब में बढ़ रहे नशे और उससे तबाह हो रहे युवाओं को बचाया जाए। पंजाब के कपूरथला में क्लब प्रधान रिंकू कालिया और महासचिव सोनू पंडित के नेतृत्व में सैकड़ों युवाओं ने पंजाब में नशे की वजह से बढ़ रही आपराधिक घटनाओं और युवाओं में नशावृत्ति पर गहन चिंता जताई।
इसमें युवाओं ने पंजाब के सीमावर्ती क्षेत्रों में नशे के नेटवर्क को ब्रेक करने और पंजाब में नशे की आपूर्ति करवाने वाले बड़े तस्करों पर नकेल कसने के लिए सीधे दखल की मांग उठाई।
कालिया व पंडित ने कहा कि पंजाब की युवा शक्ति नशे के दीमक से खोखली हो रही है। सुहागिनों के सुहाग उजड़ रहे हैं और माताओं के लाल मौत की आगोश में जा रहे हैं। इसे रोकना अनिवार्य है।
चार पन्नों का लिखा है खून से ख्ात
चेयरमैन रोशन खैड़ा, मुख्य प्रवक्ता ज्योति महिंदरु व उपप्रधान प्रभजीत जॉली ने कहा कि अब तक की जितनी भी पार्टियों की सरकारें प्रदेश में आईं, किसी ने भी नशे के नाश के लिए कोई कदम नहीं उठाया। इससे पहले युवाओं ने एक रोष रैली भी निकाली।
महासचिव सोनू पंडित ने बताया कि चार पन्नों के रोष पत्र को बाकायदा पीएमओ को डाक से भेजा जाएगा, वहीं पीएमओ की आफिशियल ई-मेल पर भी पत्र को स्कैन करके मेल करेंगे।
इस मौके पर राकेश जोशी, नवीन कौड़ा, मुकेश अरोड़ा, अविनाश, टीएस मल्ली, दविंदर बिट्टू, अमनदीप गोल्डी, दीपक हंस, विशाल राजपूत, वैष्णव सूद, सूरज हंस, वरिंदर नागरा, राजिंदर सिंह, सुक्खा, जस्सी, मनोज, दविंदर सिंह, बब्बर सिंह, मिक्की, लक्की, वासु, रमन, अविशान, करण, राजिंदर कुमार, महेश मनी, सागर, भगत सिंह, काली, नवीन भारद्वाज, अजय, टिंकू, गोविंदा, संदीप, गगन, महेश कुमार, विजय व जतिंदर शर्मा आदि मौजूद थे।