फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Blood donation camp at Sant Nirankari Satsang Bhawan

शिविर में 347 लोगों ने किया रक्तदान

Mon, 16 Dec 2013 03:45 PM IST
अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Mon, 16 Dec 2013 03:45 PM IST
विज्ञापन
Blood donation camp at Sant Nirankari Satsang Bhawan

मनुष्य द्वारा आमतौर पर किए जाने वाले दानों में सबसे महत्वपूर्ण रक्तदान ही है। क्योंकि रक्त हर इंसान की ज़िंदगी का आधार है।

विज्ञापन


यह अनमोल रत्न हर इंसान के शरीर में परमात्मा ने प्रवाहित किया है, लेकिन कई बार बीमारी या सड़क दुर्घटना की चपेट में आने से शरीर में रक्त की कमी हो जाती, जिससे कई चिराग हमेशा के लिए बुझ जाते हैं।

ऐसे समय में उस व्यक्ति को किसी अन्य वस्तु से नहीं, केवल रक्त द्वारा ही मौत के मुंह से बचाया जा सकता है। इस कारण रक्तदाता के लिए रक्तदान महादान होता है।
विज्ञापन


यह विचार रविवार को सेक्टर-15 डी स्थित संत निरंकारी सत्संग भवन में लगाए गए रक्तदान शिविर का उद्घाटन करते हुए देहली से आए संत निरंकारी मंडल के स्वास्थ्य एवं समाज कल्याण विभाग के मेंबर इंचार्ज, ब्रिगेडियर(रिटा.) पीएस चीमा ने व्यक्त किए।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिविर में 347 यूनिट रक्तदान किया गया, जिनमें 47 महिलाएं शामिल हैं। शिविर में सेक्टर 40 और सेक्टर-15 एरिया की संगतों ने हिसा लिया।

चंडीगढ़ ब्रांच के संयोजक मोहिन्द्र सिंह ने मिशन की गतिविधियों की जानकारी दी। मुखी एसएस बांगा की देख-रेख में पीजीआई चंडीगढ़ के ब्लड बैंक के डॉ. सुचेत सचदेव ने 20 सदस्यों की टीम के साथ शिविर में रक्त एकत्रित किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed